आज हरियाणा की इस जगह पहुंचेगे राफेल, यहीं से दुश्मनों के मंसूबों को करेगा फेल

हरियाणा की इस जगह पहुंचेगे राफेल : दुश्मनों को नेस्तनाबूद करने राफेल आ रहा है | देश को सबसे अधिक जवान देने वाले प्रदेश हरियाणा में राफेल रहेगा | दुश्मनों के मंसूबे नेस्तनाबूद करने के लिए पांच लड़ाकू विमान राफेल फ्रांस से 7,364 किमी का सफर तय करके बुधवार को अंबाला पहुंचेंगे | वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया इन विमानों की अगवानी करेंगे |

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल के आगमन  को लेकर एहतियातन वायुसेना के ग्लोबमास्टर, चिनूक, हरक्युलिस, एएन-32 विमानों और हेलिकॉप्टरों की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं |

आज हरियाणा की इस जगह पहुंचेगे राफेल, यहीं से दुश्मनों के मंसूबों को करेगा फेल

राफेल विमान के लिए विपक्ष ने बहुत ओछी राजनीतियाँ की हैं | लेकिन विपक्ष के किसी व्यक्ति ने यह नहीं बोला कि इस से देश की सुरक्षा बढ़ेगी | पूरे देश की निगाहें आज दोपहर दो बजे अंबाला पर रहेंगी, क्योंकि लड़ाकू विमान रफाल भारत पहुंच रहे हैं |

इस समय अवसाद का शिकार पाकिस्तान जरूर हो रहा होगा | पाकिस्तान हो या चीन सभी की नींदे उड़ गयी होंगी | राफेल के लिए अत्याधुनिक हैंगर और हथियारों को रखने के लिए भंडारगृह तैयार हो चुके हैं। तीन किमी के दायरे में नजर आते ही ड्रोन को मार गिराने के आदेश हैं | धारा 144 लगा दी गई है | आज यानी बुधवार अबु धाबी से उड़कर दोपहर करीब 2 बजे पांच रफाल हरियाणा के अंबाला एयर बेस पहुंचेंगे |

राफेल के भारत आ जाने से देश की रक्षा में खड़े हमारे जवानों का मनोबल भी खूब बढ़ेगा | अंबाला एयरबेस और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है | एयरबेस के आसपास ड्रोन उड़ाने, फोटोग्राफी पर पाबंदी रहेगी | 27 जुलाई को फ्रांस से चले इन विमानों को प्रशिक्षित पायलट ला रहे हैं | इन विमानों में हवा में ही ईंधन भरा गया |

विपक्ष के नेता आज बहुत सी राजनीति करेंगे | देश के प्रधानमंत्री को चोर तक कहने वाले राहुल गाँधी उर्फ़ पप्पू राफेल को लेके अब चुप्पी साधे हुए हैं, क्योंकि उनके सारे दावे अब झूठे निकले | फ्रांस से उड़ान भरने के करीब सात घंटे बाद ये विमान संयुक्त अरब अमीरात के अलदाफ्रा एयरबेस पर उतारे गए। यहीं से अंबाला के लिए रवानगी होनी है। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन को रफाल का पहला स्क्वाड्रन बनाया गया है |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago