हरियाणा : मास्क न पहनने वालों पर 1000 रुपये जुर्माना, खुलेंगी नौ नई टेस्टिंग लैब

हरियाणा : मास्क न पहनने वालों पर 1000 रुपये जुर्माने की चेतावनी : महामारी कोरोना से सभी ग्रस्त हैं | अनलॉक की प्रक्रिया जबसे शुरू हुई है, लोगों में कोरोना का डर एक तरह से समाप्त हो गया है | देश की सरकार हो या प्रदेश की सभी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं |

लेकिन महामारी से जीत तब तक नहीं मिल सकती जब तक हम सतर्कता नहीं दिखाएंगे | हरियाणा सरकार अगले 10 दिनों में प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग के लिए 9 नयी लैब खोलेगी | सीएम मनोहर लाल ने यह टॉस्क स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों को दिया है |

प्रदेश में कोरोना का केहर थमने का नाम नहीं ले रहा है | राज्य में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 35 हजार छूने को है | राज्य के चार जिलों के सरकारी अस्पतालों व पांच मेडिकल कॉलेजों में एक-एक लैब खुलेगी | लैब खुलने से जनता को राहत मिलेगी |

हरियाणा : मास्क न पहनने वालों पर 1000 रुपये जुर्माना, खुलेंगी नौ नई टेस्टिंग लैब

अनलॉक की प्रक्रिया में लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं | बिना मतलब से लोग घरों से बहार निकल रहे हैं | अनलॉक-3 में लोगों को मॉस्क पहनने के लिए प्रेरित करने को सरकार विशेष अभियान चलाएगी | मास्क न पहनने वालों पर 500 की जगह 1000 रुपये का चालान कटेगा | कोरोना से निपटने के लिए गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आपदा प्रबंधन ग्रुप की बैठक में सीएम ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए |

कोरोना के केसेस तो बहुत हैं, लेकिन टेस्टिंग कम है | भारत में प्रतिदिन 5 लाख के आस पास टेस्टिंग हो रही है, जो की बहुत अच्छी बात है | लेकिन भारत जैसे देश में 5 लाख से थोड़ा और ज़्यादा टेस्टिंग की जरूरत है | फिलहाल राज्य में रोजाना 9500 टेस्ट हो रहे हैं | नयी लैब खुलने के बाद रोजाना 20 हजार टेस्ट प्रेश में हो सकेंग | प्रदेश में ओइसोलेटिड बैड् की संख्या 10,630 है, 12,846 आईसीयू बैड हैं |

महामारी कोरोना ने सभी की ज़िन्दगी में बहुत से बदलाव ला दिए हैं | हरियाणा में 426 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मरीजों को कोरोना के बाद या पॉजिटिव के बाद ठीक होने उपरांत दोबरा टेस्टिंग के लिए आना होता है तो उनको घर से लाने ले जाने के लिए मुफ्त एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की जाए | पंचकूला, रोहतक, गुरुग्राम में प्लाजमा बैंक खोले जा रहे हैं |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago