फरीदाबाद में अभी बंद रहेंगे सभी धार्मिक स्थल : उपायुक्त यशपाल यादव

राखी और ईद का त्यौहार आने ही वाला है, सभी ने त्यौहारों के लिए तैयारियां करना शुरू कर दी हैं| बहुत से लोग राखी के दिन धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं | ईद पर भी बहुत से लोग मस्जिद जाते हैं | लेकिन इस वर्ष फरीदाबाद वासियों को धार्मिक स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं है |

शहर में बढ़ते कोरोना वायरस केसों के बीच धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए प्रशासन प्रतीक्षा कर रहा है | सरकार की ओर से निर्देश आने के बाद शहर के धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय लिया जाएगा |

Triveni Hanuman Mandir Pali (Faridabad) - 2020 All You Need to Know BEFORE You Go (with Photos) - Tripadvisor

फरीदाबाद उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि ईद और राखी आने वाली हैं, लेकिन धार्मिक स्थलों को खोलने का कोई आदेश नहीं है | जब तक खोलने के आदेश नहीं आते तब तक धार्मिक स्थलों को बंद रखा जाएगा | जिला प्रशासन का मानना है कि सरकार द्वारा निर्देश आने के बाद धार्मिक संस्थानों को अनुमति दी जाएगी |

फरीदाबाद में कोरोना का केहर बहुत तेज़ी से बरप रहा है | रक्षाबंधन पर बाजारों, रोडवेज बसों या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़ न बढे इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है | महामारी का प्रकोप देश सहित प्रदेश पर भी बुरी तरह पड़ रहा है | हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 35 हजार होने वाला है |

त्यौहारों पर धार्मिक स्थल जाना ठीक है, लेकिन ईश्वर या खुदा यह कभी नहीं चाहेगा कि महामारी के दौर में अपनी जान और दूसरों की जान का दुश्मन बन आप उनके दर्शन करने जाएं, या उनकी इबादत करने जाएं | ईश्वर इंसान से यही चाहता है कि आप किसी को कष्ट न पहुचाएं | कोरोना काल में घर पर रहना ही सबसे बड़ा धर्म है | हम सभी को इस साल घर में रहकर ही त्यौहार मानाने चाहिए |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago