अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाली भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रामलला के एक पुजारी समय सुरक्षा में लगे एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों में कोरोनावायरस की पुष्टि की गई।
रिपोर्ट आते के साथ ही सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन करने की सलाह दे दी गई है। वहीं अब इन संक्रमितो के संपर्क में आने वाले लोगों की खोजबीन जारी है।
भक्तों का भी सैंपल लिया जा रहा है। गौरतलब, 5 अगस्त को श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के लिए शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत डेप्युटी सीएम तक अयोध्या का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
संक्रमण की पुष्टि उस वक्त हुई जब राम जन्मभूमि का सहायक पुजारी अचानक अपने स्वास्थ्य को लेकर असहज महसूस करने लगा था। जब उनकी रिपोर्ट को पढ़ लो क्वालिटी भाई तो इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की भी जांच करवाई गई उक्त लोगो की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव पाई गई।
सहायक पुजारी रामलला मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं। पॉजिटिव पुजारी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब और लोगों की सैंपलिंग की जा रही है ताकि उनकी भी कोरोना वायरस की जांच हो सके। रामजन्मभूमि के पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…