Categories: FaridabadHealth

फरीदाबाद में ईकोग्रीन के कर्मचारियों की लापरवाही, बन रही गंदगी का कारण

फरीदाबाद: फरीदाबाद के घरो से कूड़ा उठाने के लिए इको ग्रीन कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन कई बार इको ग्रीन कंपनी के कर्मियों की लापरवाही की वजह से पब्लिक ने कंप्लेंट तक की हुई है।

फरीदाबाद में कई कॉलोनियां हैं, उनमें कई खाली प्लॉट भी है, लेकिन कई बार देखा गया है कि खाली प्लॉट में गंदगी फैले होने पर भी इको ग्रीन कंपनी के कर्मचारी उस पर ध्यान नहीं देते। साफ सफाई करने और कूड़ा उठाने के बजाय कर्मचारी उस गंदगी को नजरअंदाज कर देते हैं।

फरीदाबाद में ईकोग्रीन के कर्मचारियों की लापरवाही, बन रही गंदगी का कारण

अब यह मामला सेक्टर 23 संजय कॉलोनी का है जिसमें दो महाशय इको ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों ने कूड़ा नहीं उठाया है। बताया जा रहा है कि 2 माह से कर्मचारी लोगों के घर पर कूड़ा उठाने नहीं आ रहे हैं जिस कारण लोग खुले प्लॉट्स और सड़कों पर ही गंदगी फैला रहे हैं।

ईको ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों पर घरों से कूड़ा न उठाने पर ना केवल लापरवाही का आरोप लगाया गया है बल्कि कई दफा उनके द्वारा पब्लिक से ज्यादा पैसे चार्ज किए जाने पर भी शिकायतें आई हैं। इसका नगर निगम सदन के पार्षदों ने भी मिलकर विरोध किया है।

एक तरफ कोरोना और बारिश का कहर है, और उसके ऊपर इको ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही से संजय कॉलोनी के लोग बीमार पड़ रही है। संजय कॉलोनी के लोग बता रहे हैं कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत सरकारी कर्मचारियों और प्रशासन से की है लेकिन उनकी इस परेशानी का हल अभी तक नहीं निकाला गया है।

वहां के लोगों ने टोल फ्री नंबर पर भी इसकी शिकायत की है, अधिकारी उन्हें आश्वासन तो देते हैं लेकिन उनके आश्वासन देने के बाद भी कर्मचारियों की लापरवाही वैसी की वैसी है। इन कर्मचारियों की लापरवाही से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है।

क्या आपके आस पास भी गंदगी फैलाने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं? आपके यहां की सफाई व्यवस्था कैसी है कमेंट करके बताइए।

Written by- Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago