फरीदाबाद : स्वस्थ एप के जरिए ले सकते हैं कोरोना से बचने और संक्रमण होने पर इलाज की सलाह

स्वस्थ एप : कोरोना वायरस सभी जगह अपनी जड़ें मजबूत कर चुका है | इंतज़ार है तो बस इसी बात का कि कब माली आएगा और इन जड़ों को हमेशा के लिए काट देगा | फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम ने शहरवासियों को कोरोना से बचाने के लिए एक अच्छी पहल की है | आपको सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार आदि है तो ऑनलाइन अपने लक्षणों के बारे में बताकर डॉक्टर से फ्री में सलाह ले सकते हैं |

महामारी का डर बेशक हमारे दिलों से निकल चुका हो, लेकिन सतर्कता हम जरा भी नहीं दिखा रहे हैं | जिले में 4500 कोरोना केसेस होने वाले हैं | फरीदाबाद की प्रमुख मार्किट एनआईटी 1 में लोग इतनी बेपरवाही कर रहे हैं कि मानों कोरोना कुछ है ही नहीं |

फरीदाबाद : स्वस्थ एप के जरिए ले सकते हैं कोरोना से बचने और संक्रमण होने पर इलाज की सलाह

हर जिले को फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम की तरह कोरोना की जानकारी के लिए ऐप बनाने की सीख लेनी चाहिए | आपको सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार है तो स्वस्थ एप https://faridabad.swasth.app/consult-with-doctors नाम के वेबपोर्टल पर यह सुविधा है। इसमें न केवल लक्षणों के आधार पर डॉक्टर आपको फ्री में दवाइयां कौन सी लेनी हैं यह बताएगा, वहीं आप ऑनलाइन दवा भी मंगा सकते हैं |

नगर निगम भले ही भ्रष्टाचार करता आया हो, लेकिन इसकी ये पहल तारीफ के काबिल है |यह एप टेस्ट कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा देता है, जिसका शुल्क देना होगा। यदि आप कोरोना पॉजिटिव निकलते हैं और अस्पताल की जगह होम आइसोलेशन चाहते हैं तो कई प्राइवेट अस्पताल और हेल्थ कंपनी होम आइसोलेशन और क्वारंटीन के लिए 1500 से 15 हजार रुपये तक में आपकी पूरी देखभाल करने के लिए तैयार हैं |

महामारी में किसी की मदद करना सबसे बड़ा धर्म बन गया है | फरीदाबाद वासियों को यह समझना होगा कि खतरा अभी टला नहीं है | डीसी यशपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एप की जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप हेल्पलाइन नंबर पर मदद लेना चाहते हैं तो 01246811070 पर कॉल कर सकते हैं | यदि वेबसाइट पर जाना चाहते हैं तो https://faridabad.swasth.app/consult-with-doctors वेब यूआरएल पर लॉगिन कर सकते हैं |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago