Categories: Faridabad

फरीदाबाद के बाजारों से गायब हो रही है डिप्रेशन की दवाइयां

फरीदाबाद : लॉकडाउन के समय में लोग घर पर बंद पड़े हैं। हालांकि कुछ स्कूल कॉलेज और ऑफिस खुल गए हैं, लेकिन बहुत कम लोग हैं जो अभी बाहर जा रहे हैं। इस कारण लोगों की हालत एक कैदी के समान हो गई है।

एक ही रूटीन और एक ही दिन चर्या को फॉलो करके लोग परेशान और बेबस हो गए। इस भयावह स्थिति में लोगों में मनोरोग जैसे कि टेंशन और डिप्रेशन का शिकार होने की संभावना है। लेकिन ऐसी स्थिति में बाजारों से डिप्रेशन की दवाइयों का गायब होना चिंता का विषय है।

फरीदाबाद के बाजारों से गायब हो रही है डिप्रेशन की दवाइयां

फिलहाल खबर आ रही है कि फरीदाबाद के मार्केट और बाजारों से लगातार डिप्रेशन की दवाइयां घटती जा रही हैं। कुछ चुनिंदा दुकानों पर है डिप्रेशन और प्रेस की दवाइयां उपलब्ध हैं।

मनोरोग चिकित्सक के परामर्श के बिना नाले डिप्रेशन की दवाइयां

  1. कई बार देखा गया है कि लोग तनाव और डिप्रेशन का शिकार होने पर बिना किसी डॉक्टर के परामर्श के मेडिकल स्टोर पर जाकर दवाइयां ले लेते हैं।
  2. लेकिन यहां आपको बता दें यह बिल्कुल गलत है। इन दवाइयों के साइड इफेक्ट हो सकते हैं। यह दवाइयां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप मनोरोग चिकित्सक के परामर्श पर ही तनाव डिप्रेशन की दवाइयों का सेवन करें।

मनोरोग चिकित्सक द्वारा परामर्श पर्चे की फोटो कॉपी रखनी होगी साथ

डिप्रेशन की दवाइयां उपलब्ध ना होने पर एनआईटी-1 स्थित हरियाणा मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि डिप्रेशन की दवाओं का स्टॉक उपलब्ध नहीं है। कुछ कंट्रोलर की अनुशंसा पर ही यह दवाइयां चुनिंदा मेडिकल पर उपलब्ध कराई जाती है।

इसी तरह एनआईटी-5 स्थित मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि डिप्रेशन की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की दवाइयों के लिए एक स्पेशल परमिशन लेनी पड़ती है।

इसके अलावा डिप्रेशन की दवाइयों को खरीदने के लिए ग्राहक को मनोरोग विशेषज्ञ के परामर्श पर्चे को दिखाना अनिवार्य है। परामर्श पर्चे के बिना डिप्रेशन की दवाइयां बेची नहीं जा सकते।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago