Categories: Crime

लूट और छीना झपटी कर फरीदाबाद के लोगो में दहशत फैलाने वाले आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 48 ने छीना झपटी और लूटपाट करने वाले जिला एटा यूपी निवासी प्रदीप, जिला अलीगढ़ यूपी निवासी मुस्ताक और नुहू मेवात निवासी शाकिर को गिरफ्तार किया है।

हाल ही में आरोपी प्रदीप भारत कॉलोनी नहर पार फरीदाबाद और शाकिर एवं मुस्ताक प्रेम नगर झुग्गी सेक्टर 17 फरीदाबाद में रह रहे हैं। श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आरोपी जिला फरीदाबाद में लूट और छीना झपटी की करीब एक दर्जन वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

लूट और छीना झपटी कर फरीदाबाद के लोगो में दहशत फैलाने वाले आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

हाल ही में आरोपियों ने दिनांक 29-07-2020 को मुंह पर मास्क लगाकर दोपहर लगभग 1:30 बजे नंगला गुजरान गांव स्थित भूमि कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान मालिक की दुकान में जबरन घुसकर दुकानदार को थप्पड़ मारा

एक आरोपी ने दुकानदार पर चाकू तान दिया और तीसरे आरोपी ने दुकान के गल्ले से 40 हजार रुपये लूट लिए तथा दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गए थे। जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना मुजेसर में लूट और arm एक्ट की धारा सहित मामला दर्ज किया गया था।

क्राइम ब्रांच 48 ने दो आरोपियों प्रदीप व शाकिर को अपने सूत्रों के माध्यम से दिनांक 01-08-2020 को नया पुल सेक्टर-29 फरीदाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

प्रदीप और शाकिर की शिनाख्त पर आरोपी मुस्ताक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दुकानदार से लूटे हुए 30500/- रुपये, एक छीना हुआ मोबाइल फोन, एक बटनदार चाकू व वारदात में प्रयोग मोटर साइकिल बरामद की गई है।

इसके अलावा आरोपियों से थाना मुजेसर एरिया में अंजाम दी गई छीना झपटी की दो अन्य वारदातों का खुलासा किया गया है। आरोपियान को आज दिनांक 02-08-2020 को पेश अदालत करके ज्यूडिशियल जेल नीमका भेजा गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है कि इनके दो ओर साथी है जो वारदात में इनका साथ देते हैं आरोपीयान अख्तर तथा जितेन्द्र @ जीतू जिनकी धरपकड़ जारी है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago