आस्था वन में 2000 पौधे लगाए जाएंगे, पेड़ मानव जीवन का आधार है। – MLA नरेंद्र गुप्ता

फरीदाबाद, 2 अगस्त: पेड़ मानव जीवन का आधार हैं। हमें जीवन दायनी प्राण वायु आक्सीजन हमें पेड़-पौधों से ही मिलती है। पेड़-पौधे ही बारिश कराने में मददगार होते हैं। इससे सभी को पौधे लगाने चाहिए साथ ही उनका पालन कर उन्हें पेड़ बनाना चाहिए।

उक्त वाक्य फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-11 ई ब्लॉक में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहे। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आस्था द्वारा उक्त पार्क को आस्था वन के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें विधायक नरेंद्र गुप्ता व प्रशासन के सहयोग से लगभग 2 हजार फलों के साथ-साथ छायादार पेड़ लगाए जा रहे हैं।

आस्था वन में 2000 पौधे लगाए जाएंगे, पेड़ मानव जीवन का आधार है। - MLA नरेंद्र गुप्ता

इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियां और अनाज मिला, तन ढकने के लिए कपड़ा मिला, घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पेड़ इंसान की जरूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह एक पेड़ अवश्य लगाएं और पेड़ लगाने के साथ-साथ उसे पाल-पोसकर बड़ा भी करे ताकि आने वाली पीढिय़ां भी उसका लाभ उठा सके। इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आस्था के प्रधान अविकल आर्य, पूर्व प्रधान राज भाटिया व साहिल ग्रोवर ने संयुक्त ने बताया कि रोटरी क्लब आस्था द्वारा आस्था वन विकसित किए जा रहे हैं

इस पार्क को भी उन्होंने विकसित करके आस्था वन में तब्दील करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि वे इस मुहिम को आगे भी जारी रखेंगे क्योंकि यह न केवल हमारे लिए बल्कि आगामी पीढ़ी के लिए भी काफी जरूरी है।

इस मौके पर आरएस गांधी, वासदेव अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा बबली, गोल्डी बरेजा, प्रेम पसरीचा, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा, नीरज मित्तल, टीपी भारद्वाज, वजीर डागर, विक्रम चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, संजय जिंदल, रोहताश शर्मा, मनीष अग्रवाल, रोहित बजाज, आशीष गुप्ता, देव बजाज, मनोज बांगिया, पवन मेधलानी आदि रोटेरियन्स, आरडब्ल्यूए के सदस्य व मौजिज लोग मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago