Categories: Religion

सावन पूर्णिमा की कथा सुनने से पूरी होती है मान्यता, जानिये व्रत कथा और महत्व

सावन पूर्णिमा अगस्त को है। सावन पूर्णिमा का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना भक्तों के लिए बहुत अधिक महत्व रखता है। इसलिए भगवान शिव के भक्त न केवल सावन के सभी सोमवार का व्रत करते हैं। बल्कि सावन पूर्णिमा को भी पूजन – भक्ति के लिए विशेष मानते हैं। सावन पूर्णिमा पर केवल पूजा ही नहीं व्रत का भी खासा महत्व है।

सावन पूर्णिमा कथा सावन व्रत की प्राचीन कथा के अनुसार एक नगर था। उसमें तुंगध्वज नाम का राजा राज्य करता था। तुंगध्वज राजा को जंगल में शिकार करने का बहुत शौक था। एक दिन राजा जंगल में शिकार करने गया। शिकार करते-करते बहुत थक गया। थकान दूर करने के लिए एक बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गया। वहां उसने देखा कि काफी सारे लोग इकट्ठे होकर सत्यनारायण भगवान की पूजा कर रहे हैं। राजा को स्वयं पर इतना अभिमान था कि न उसने भगवान को प्रणाम किया न वह कथा में गया और न ही प्रसाद लिया। प्रसाद देने पर भी न खाकर अपने नगर को लौट आया।

नगर में आकर राजा ने देखा कि दूसरे राज्य के राजा ने उसके राज्य पर हमला कर दिया है। राजा ने अपने राज्य का ऐसा हाल देखकर तुरंत समझ गया कि सत्यनारायण भगवान और उनके प्रसाद का निरादर करने से ऐसा हुआ है। अपनी भूल का आभास होते ही राजा दौड़कर वापस उसी जंगल में बरगद के पेड़ के नीचे आया जहां लोग भगवान सत्यनारायण की कथा कर रहे थे। वहां पहुंचकर राजा ने प्रसाद मांगा और अपनी भूल के लिए माफी मांगी।

पश्चाताप करते देख राजा को भगवान सत्यनारायण ने माफ कर दिया। जिसके फलस्वरूप भगवान के आशिर्वाद से उसके राज्य में सबकुछ पहले जैसा हो गया। भगवान सत्यनारायण की कृपा से राजा ने लम्बे समय तक राज्य संभाला और स्वर्गलोक को गमन कर गया। मान्यता है कि सावन पूर्णिमा की कथा को पढ़ने-सुनने मात्र से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। कहा जाता है कि यह कथा वाजपेय यज्ञ का फल देने वाली है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 month ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 month ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

1 month ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

1 month ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

1 month ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

1 month ago