सरकार ने की म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा मुहिम की शुरुआत

पेड़ – पौधों को बढ़ावा देने के लिए और उनकी एहमियत को ध्यान में रखते हुए | ‘म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा’ मुहिम की शुरुआत पंचकूला से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई | यह अभियान रक्षाबंधन से शुरू होकर 16 अगस्त भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि तक चलेगा |

जिस तरह पेड़ – पौधों को अनदेखा किया जा रहा है, उस हिसाब से यह मुहिम बहुत सराहनीय है | मुहिम की शुरुआत के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, पंचकूला से विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, वन मंत्री हरियाणा सरकार कंवर पाल गुज्जर व भाजपा हरियाणा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने भी पौधरोपण किया |

सरकार ने की म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा मुहिम की शुरुआत

भारत में हरियाणा अपनी हरियाली के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन इस कदम से दूसरे राज्यों को भी शिक्षा लेने की आवश्यकता है | रक्षाबंधन के पर्व से शुरू हुई इस मुहिम पर पौधरोपण कर हर वृक्ष पर रक्षासूत्र बांध कर उसकी सुरक्षा का भी प्रण लिया गया | पर्यावरण की रक्षा के लिए ‘म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा’ अभियान की घोषणा भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा अपना कार्यभार संभालने के पश्चात पहली प्रेस वार्ता में की गई थी |

पर्यावरण को बचाने के लिए यह मुहिम सिर्फ प्रदेश भर तक सिमित नहीं रहनी चाहिए | अभियान को सफल बनाने के लिए लाडवा से पूर्व विधायक पवन सैनी को संयोजक बनाया गया है | प्रदेश में पांच लाख ग्यारह हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान की शुरुआत आज पंचकूला जिला के हर मंडल में भी हो गई है | जिसमें हर मंडल में कम से कम सौ पौधे लगाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का प्रण लिया गया |

किसी भी शुभ कार्य को करने में जिस प्रकार देरी नहीं करनी चाहिए, उसी प्रकार पौधरोपण करने में भी विलंब नहीं करना चाहिए | इस अवसर पर पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, हरियाणा सरकार के पूर्व तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम लाल बंसल, कुलभूषण गोयल, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के साथ कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago