Categories: Religion

रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हास्य कलाकार दीपक सैनी के लिए है महत्वपूर्ण अयोध्या का राम मंदिर

5 अगस्त को अयोध्या में होने वाला भूमि पूजन किसी दीपावली समारोह से कम नहीं है। यह दीपावली समारोह उस दीपावली समारोह से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। जब 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्री राम वापस अपनी नगरी अयोध्या नगरी आए थे। अयोध्या में होने वाली भूमि पूजन को लेकर आज से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

अयोध्या में होने वाली भूमि पूजन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। इसलिए विषय को ध्यान में रखते हुए खास तरह से तैयारी की गई है।

रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हास्य कलाकार दीपक सैनी के लिए है महत्वपूर्ण अयोध्या का राम मंदिर

इस बार भगवान राम को अपनी अयोध्या में वापस आने के लिए केवल 14 वर्ष नहीं बल्कि, 500 वर्ष लगे हैं। इसलिए अयोध्या में इस बार मनाई जाने वाली दीपावली समारोह कई गुना ज्यादा महत्वपूर्ण और उत्साह पूर्वक होगी।

कुछ इस तरह श्रीराम के प्रति अपने श्रद्धा भाव व्यक्त करते हुए युवा हास्य कवि दीपक सैनी ने इस महत्वपूर्ण कड़ी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह कई बार राम के छोटे भाई लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई बार शालीमार बाग की रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाया है।

दीपक ने बताया कि उनका पालन पोषण शालीमार बाग में हुआ था, उन्होंने महज 15 वर्ष की आयु में शालीमार बाग की रामलीला मंच से जुड़े थे । जिस मंच से आज तक जुड़े हुए हैं।

आज भी शलिमार बाग़ रामलीला में रोल करने के लिए दीपक नवरात्रों में होने वाले लाखों रुपय के अपने हास्य कार्यक्रम और कवि सम्मेलन तक मना कर देते हैं

दीपक सैनी ने आगे बताया कि रामलीला में जो उन्होंने सबसे पहला किरदार निभाया था वह द्वारपाल यानी चौकीदार का था। जिसका रामलीला में कोई संवाद ही नहीं हुआ करता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इस किरदार को पूरे 2 साल तक बखूबी निभाया।

जिसके बाद कभी उन्हें राम की सेना का किरदार तो कभी उन्हें रावण की सेना का किरदार दिया जाता था


फिर एक दिन मेहनत रंग लाई और उन्हें राम के छोटे भाई लक्ष्मण की भूमिका निभाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उनकी अदाकारा इतनी पसंद आई कि आज तक वो इस भूमिका को निभा रहे हैं उन्होंने बताया कि 11 वर्ष हो चुके हैं।

दीपक सैनी ने आगे बताया कि उनका रामलीला से जुड़ने का उद्देश्य एक मंच प्राप्त करना था। उन्होंने बताया कि रामलीला में पहले व अंतिम दिन कवि सम्मेलन भी होता है। जिसमें उन्हें भी अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।

दीपक सैनी 2007 के मशहूर शो “लाफ्टर चैलेंज” में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी रह चुके हैं। जहां उन्होंने हास्य-व्यंग्य के वार्ड से ख्याति प्राप्त की हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago