बनने के बाद ऐसा दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर, सरकार ने जारी की तस्वीरें

500 साल के लंबे इंतज़ार के बाद हिन्दुओं की आस्था का सबसे बड़ा धाम यानी अयोध्या का राम मंदिर फिरसे बन ने जा रहा है | अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम कल यानि पांच अगस्त को आयोजित किया जाएगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे | सोमवार से ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं और मंगलवार से अयोध्या में मेहमानों का तांता भी लगना शुरू हो गया है |

करोड़ो हिन्दुओं की आस्था के प्रतिक श्री राम का मंदिर बहुत भव्य होगा | प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंदिर की प्रस्तावित भव्य तस्वीरें जारी कर दी हैं | राम मंदिर बननेे के बाद कैसा भव्य दिखेगा यह इन तस्वीरों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है |

बनने के बाद ऐसा दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर, सरकार ने जारी की तस्वीरेंबनने के बाद ऐसा दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर, सरकार ने जारी की तस्वीरें

हजारों जानें गवाने के बाद कल सुनहरा मंदिर बन ने जाए रहा है | भारत में राम नाम सबसे पवित्र माना जाता है | अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर अपने मूल डिजाइन से आकार में दोगुना होगा | मंदिर का नक्शा तैयार करने वाले आर्किटेक्ट चंद्रकांतभाई सोमपुरा ने बीते शुक्रवार को बताया था कि पिछले साल आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर के डिजाइन को संशोधित किया गया है |

सबसे पवित्र माने जाने राम आपने ही मंदिर के लिए 500 सालों तक तरसते रहे | मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा और इसमें पांच गुंबद होंगे | पहले गुंबदों की संख्या दो रखी गई थी। पांच गुंबद होने से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे और इसकी तैयारियां अयोध्या में जोरशोर से चल रही हैं |

भारत के इतिहास में 5 अगस्त को सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा | मंदिर को बनकर तैयार होने में तीन साल का समय लगेगा | मंदिर तीन मंजिला होगा और यह वास्तु शास्त्र के हिसाब से बनाया जाएगा | मंदिर के एक डिजाइन पर 1990 में काम हुआ था | मंदिर का पहले जो डिजाइन तैयार किया गया था, वह दो मंजिला था | उस मंदिर में तीन मंडप और शिखर था | मंदिर की ऊंचाई 141 फीट थी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मंदिर के डिजाइन में संशोधन किया गया।

राम नाम से ही संसार है राम नाम से ही मनुष्य है | अपने मंदिर के लिए ५०० साल तक इंतज़ार राम लल्ला को करना पड़ा | मंदिर पुराने मॉडल से लगभग दोगुने आकार में होगा | अब इसमें गर्भगृह के ठीक ऊपर शिखर होगा और 5 गुंबद होंगे | मंदिर की ऊंचाई भी पहले से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि इसकी दो वजह हैं, एक मंदिर के लिए अब भूमि की कोई कमी नहीं होगी और दूसरा, इतना अधिक प्रचार प्रसार होने के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आएंगे। ऐसे में उन्हें देखते हुए आकार बढ़ाया गया |

भारत का बच्चा – बच्चा जानता है कि भारत रामा का है दुनिया राम की है और अयोध्या भी श्री राम की है, लेकिन एक समाज को और कुछ बुद्धिजीवियों को इसमें संन्देह है | 77 वर्षीय सोमपुरा मंदिरों का नक्शा तैयार करने वाले आर्किटेक्ट परिवार से आते हैं जो 200 से अधिक ऐसे निर्माण का डिजाइन बना चुके हैं | उन्होंने बताया कि दिवंगत विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल ने करीब 30 साल पहले उनसे राम मंदिर का नक्शा तैयार करने को कहा था |

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 month ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

1 month ago