Uncategorized

राशिफल 5 अगस्त 2020 : जानें बुधवार को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल 5 अगस्त : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

राशिफल 28 जुलाई 2020 : जानें कैसा होगा आपका दिन, इन राशि वालों को मिल सकती है सफलता

मेष राशि – आज के दिन लगभग स्थिति सामान्य रहने वाली है | काम में बिजी रहेंगे। घर परिवार की भी सुध लेंगे। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि – आज के दिन ग्रहों की मानें तो दूसरों पर अत्यधिक भरोसा परेशानियों तक ला सकता है | इनकम बढ़ेगी जिससे मन में खुशी आएगी सेहत मजबूत रहेगी। पूजा पाठ में मन लगेगा घर में खुशियां आएंगी।

मिथुन राशि – आज के दिन आलस्य करना आपकी प्रगति में बाध उत्पन्न कर सकता है | खुद की इच्छाओं को बढ़ता हुआ देखेंगे। खुद पर खर्चा करेंगे| शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ नए बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और जीवन में सुख आएगा।

कर्क राशि – आज के दिन मन मुताबिक कार्य न बने तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, बल्कि कार्य कल के लिए स्थगित कर दें | ज्यादा खान-पान ना करें और अच्छा पानी पिएं।

सिंह राशि – आज दिन की शुरुआत में ही कुछ जिम्मेदारियां कंधों पर आ सकती हैं, प्रभु का ध्यान कर उन्हें पूरा करने का प्रयास करें | नौकरी के लिए विदेश की किसी कंपनी में अप्लाई कर सकते हैं।

कन्या राशि – आज के दिन पिछले दिनों से चल रही समस्या का हल मिलता नजर आ रहा है, जिससे आपके रुके हुए कार्य भी समाप्त होंगे | कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें क्योंकि सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

तुला राशि – आज के दिन मानसिक रूप से चल रहें, तनाव में कमी आएगी. महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त करना भी एक प्रकार से लाभ का ही रूप है | खूब मेहनत करेंगे। प्रेम जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज के दिन बुद्धि और विवेक का सहारा लेते हुए, अपने द्वारा लिए गए निर्णय पर भरोसा रखना होगा | अपना पूरा फोकस अपने घर पर और अपनी संतान पर लगाएंगे जिससे रिश्तो में करीबी रहेंगे।

धनु राशि – आज के दिन चिंताओं से निकलने के लिए स्वयं रास्ते खोजने चाहिए | मन में धार्मिक विचार आएंगे। किसी धार्मिक मंदिर में दर्शन करने करने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान कमजोर है।

मकर राशि – आज के दिन एक चींटी की भांति लक्ष्य को निर्धारित करना होगा वहीं दूसरी ओर यदि कार्य न बने तो उसे हार न मानते हुए निरंतर प्रयास करना चाहिए | इनकम बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।

कुंभ राशि – आज के दिन की शुरुआत थोड़े स्ट्रेस से हो सकती है, लेकिन दिन के अंत तक स्थितियाँ ठीक हो जाएंगी | बेवजह के खर्चों से बचें। इनकम अच्छी होगी।

मीन राशि – आज के दिन अत्यधिक क्रोध करने बचना होगा अन्यथा सारा दिन तनाव ग्रसित रहेंगे, वहीं दूसरी ओर मन को शांत रखते हुए प्रभु भजन में ध्यान केन्द्रित करें | कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं जो घर में खुशी देगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago