जानिए सरकार ने तोहफे में नगर निगम अधिकारियों को क्या दिया

फरीदाबाद : लॉक डाउन के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने महामारी के दौरान भी निरंतर काम किया है । अब भी देश की सेवा कर रहे है । जान को जोखिम में रख कर भी सेवा करी है। इसलिए सरकार ने उनकी इस महनत को देख कर उनके लिए जरूरी कदम उठाया है ।

लॉक डाऊन खुलते ही नगर निगम फरीदाबाद के एक्सईएन स्तर के अधिकारियों को सबसे पहले प्रमोशन दी गई है। सोमवार को दफ्तर खुलते ही चंडीगढ़ लोकल बॉडी विभाग ने इन तीन अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। एक्सईएन धर्मसिंह नरवत, आनंद स्वरूप व दीपक किंगर को सुपरीडेंट इंजीनियर के पद पर प्रमोशन दी गई है।

हालांकि काफी समय से इनकी प्रमोशन की फाईल विभाग से लेकर मंत्रालय में अटकी हुई थी। इनके अलावा निगम के ही तीन और अधिकारियों की भी एस.ई. के पद पर प्रमोशन की फाईल चल रही थी , मगर फिलहाल उनकी फाईल पर कोई फैसला नहीं हो सका है। इनमें एक्सईएन राधेश्याम, ओमवीर सिंह व रवि शर्मा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा एक्सईएन विजय ढाका श्याम सिंह व ओपी कर्दम भी एस.ई. पद के लिए अपना दावा ठोंक रहे हैं। इनमें से विजय ढाका व ओपी कर्दम ने तो हाईकोर्ट में भी अपना दावा किया था, मगर उन्हें राहत नहीं मिली।

इस महामारी के परिस्थिति में भी काम करने वाले अधिकारियों के लिए सोचते हुए सरकार ने ये कदम उठाया । जान को जोखिम में रख कर देश की सेवा करना ही देशभक्ति है , जिसका फल इन अधिकारियों को दिया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago