फरीदाबाद एनआईटी 1 में अवैध अतिक्रमण पर बरसा नगर निगम

फरीदाबाद वासियों पर कोरोना की मार के साथ – साथ अवैध निर्माण की मार भी पड़ रही है | गत दिनों की बात करें तो अवैध निर्माणों पर नगर निगम टूट के बरसा है | पिछले दिनों नगर निगम ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ बाजारों में मुनादी करानी शुरू कर की थी |निगम की ओर से मार्केट नंबर एक और पांच नंबर में मुनादी कराते हुए चेतावनी दी कि अगर लोगों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान रखा, तो कार्रवाई होगी |

एक तरफ जहां राम मंदिर की ख़ुशी में फरीदाबाद के लोग डूबे हुए हैं, वहीँ कुछ लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा | नगर निगम के अधिकारियों ने एक तरफ कई क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है तो कई अधिकारियों ने इस पर अमल करना भी शुरू कर दिया है |

फरीदाबाद एनआईटी 1 में अवैध अतिक्रमण पर बरसा नगर निगम

सवाल यह नहीं कि जिले में अवैध निर्माण और अतिक्रमण कैसे हो जाता है सवाल यह है कि, जब अवैध कॉलोनियों को काटा जाता है तब तो अधिकारी इनकी तरफ ध्यान नहीं देते | जब लोग यहाँ कब्ज़ा कर लेते हैं तो तोड़फोड़ की कार्यवाई की जाती है | नगर निगम के अधिकारी ऑफिस में बैठे – बैठे मौज मस्ती करते हैं क्या ?

निगम तक यह सूचना कैसे नहीं पहुंचती कि अवैध कब्ज़ा किया जा रहा है | अधिकारी पहले ही अपनी जेबें भर लेते हैं | नगर निगम की टीम ने आज फरीदाबाद के एनआईटी नंबर एक मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की है | फरीदाबाद में नगर निगम के पीले पंजे यानी जेसीबी ने एनआईटी एक में अवैध अतिक्रमण पर कहर बरसाया |

कोरोना के केहर के बीच अतिक्रमण होना और भीड़ बढ़ना दोनों ही जिले के लिए सही नहीं है | तोड़फोड़ के दौरान कोई अनहोनी नहीं हो इसके लिए नगर निगम ने भारी पुलिस बल बुला रखी थी |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago