‘हट जा ताऊ’ फेम विकास कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी बना ठगने वाले को गायक ने ही पकड़ा

हरियाणा में साइबर क्राइम चरम पर पहुँचता जा रहा है | मुख्यमंत्री के सचिव बन ने से लेकर ठग, गायक बन लोगों से ठगी कर रहे हैं | हरियाणवी सॉन्ग ‘हट जा ताऊ पाच्छे नै’ के गायक विकास कुमार सेंगर के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बना लोगों को ठग रहे आरोपी को सिंगर ने जाल बिछाकर दबोच लिया | दो दिन पहले सिंगर को इसकी जानकारी मिली थी | तब उसने लड़की बन ठग से बात की |

कोरोना के साथ – साथ प्रदेश में ठगी के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है | ठग ने वीडियो कॉल की तो सिंगर ने पत्नी से बात करा दी | पत्नी ने झांसे में लेने के लिए ठग को बोला कि वह उसकी फैन है | तब ठग ने मां की बीमारी का बहाना बना 50 हजार रु. की मांग कर दी |

'हट जा ताऊ' फेम विकास कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी बना ठगने वाले को गायक ने ही पकड़ा

क्रेडिट कार्ड से लेकर नकली फेसबुक आईडी न जाने क्या – क्या तौर तरीके ठग ठगी के लिए अपना रहे हैं | इस मामले में बुधवार को आरोपी को पानीपत बस स्टैंड पर पैसे लेने बुलाया | आरोपी पहुंचा तो विकास ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया | बता दें विकास हरियाणवी व बॉलीवुड सिंगर हैं | सिटी थाना एसएचओ योगेश ने बताया कि केस दर्ज कर यूपी के सहारनपुर निवासी आरोपी राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है |

विकास की फोटो चुरा के और उनका नाम का उपयोग करके फेक आईडी बनाके ठग ने सिर्फ पैसे की मांग ही नहीं साथ में लड़कियों की तस्वीरों पर भी अश्लील कमेंट दिए हैं | कुछ दिन पहले एक वकील ने विकास को फोन कर कहा कि आपने एक लड़की की फेसबुक पोस्ट पर अश्लील कमेंट किए हैं | विकास ने देखा तो आईडी उनके नाम से फर्जी बनाई हुई थी |

ठग को पकड़ने के लिए विकास ने बीवी संग योजना बनाई और वह सफल रहे | उन्होंने फेक आईडी पर लिखे नंबर पर लड़की बनकर मैसेज किए | पत्नी से वाइस मैसेज करा दिए। ठग ने खुद को सिंगर विकास बताया और वीडियो कॉल करने की बात कही |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago