खेत में अवैध खनन के चलते गई दो मसूमो की जान पुलिस जांच जारी

खेत में अवैध खनन के चलते गई दो मसूमो की जान पुलिस इसकी जांच कर रही है ५ अगस्त की देर रात को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव भैसावली के निकट एक खेत गढ्ढे में भरे हुए बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आज दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बताया गया हैं कि ये गढ्ढा लगभग 10 फुट गहरा हैं। इस गढ्ढे को क्यों खोदा गया हैं और खोदने वाले कौन हैं। उनका इस बारिश के मौसम में गढ्ढा खोद कर मिटटी उठा कर कहा ले जाया जा रहे हैं। इस सभी पहलुओं पर जिला प्रशासन को जांच करने की जरुरत हैं।

खेत में अवैध खनन के चलते गई दो मसूमो की जान पुलिस जांच जारी

इस मामले में डिप्टी कमिश्नर यशपाल सिंह से फोन संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन नहीं उठाया। तिगांव क्षेत्र के गांव भैसावली के रहने वाले दो मासूम बच्चे सुंदर ,उम्र 8 साल और कार्तिक ,उम्र 12 साल कल शाम लगभग पांच बजे खेलते


हुए खेत में पहुंच गए और वहां पर बारिश पानी पहले से जमा हुआ था। इस बात का अंदाजा इन बच्चों को नहीं रहा कि इस बारिश के पानी के नीचे लगभग 10 फुट गहरे गढ्ढे हैं और दोनों मासूम बच्चे इस गढ्ढे में गिर गए और डूब कर दोनों बच्चों की मौत हो गई। इस बात का पता तो रात लगभग 8 बजे परिजनों को लगी जब उस स्थान पर अपने बच्चों को तलाशते हुए पहुंचे

इसके बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना रात लगभग 9 बजे तिगांव थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया हैं।

अवैध खनन की जताई जा रही है आशंका

सवाल हैं कि आखिर कर किसकी लापरवाही के कारण दोनों बच्चों की मौत हुई हैं। वहां से जो मिटटी उठाया जा रहा हैं क्या वह अवैध हैं या वैध हैं अगर वैध हैं तो वहां पर सुरक्षा घेरा क्यों नहीं हैं,अवैध रूप से अर्थमूभर मशीनों से मिटटी उठाई जा रही है ,क्या इसमें जिला प्रशासन की मिलीभगत हैं। इस सभी पहलुओं पर जांच की जरुरत हैं फ़िलहाल अभी तक इस बात की पूर्ण जानकारी नहीं हुई की वो गड्ढे वह पर क्यों थे और क्या उद्द्शेय से ये उस जगह को खोदा गया था पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago