हरियाणा में सबसे अधिक कोरोना मरीज हुए फरीदाबाद में

हरियाणा में सबसे अधिक कोरोना मरीज हुए फरीदाबाद में :- कोरोना महामारी रुकने को तैयार नहीं है | देश हो या प्रदेश सभी जगह तेजी के साथ महामारी अपनी जड़े मजबूत कर रहा है | कोरोना वायरस का प्रकोप फरीदाबाद वासियों में जाता दिखाई दे रहा है | हरियाणा में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है |

राज्य में बुधवार तक 38 हज़ार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है | हरियाणा के दो जिलों में हालात लगातार बिगड़ रहे है | अब तक गुरुग्राम में कोरोना का सबसे बड़ा केंद्र होता था | लेकिन बुधवार को फरीदाबाद ने गुरुग्राम को पीछे छोड़ दिया |

हरियाणा में सबसे अधिक कोरोना मरीज हुए फरीदाबाद में

फरीदाबाद में यदि प्रदेश के सबसे अधिक केसेस आए हैं तो इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि जिले के लोग बेखौफ होकर घरों से बहार निकल रहे हैं | फरीदाबाद राज्य का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है | हरियाणा में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले और मौतें दर्ज हुई है |

जिले के लोग जिस प्रकार बेखौफ होके घूम रहे हैं |उस से यही पता चलता है कि जिले में कोरोना का डर ही नहीं है | फरीदाबाद अकेला ऐसा जिला है, जहां प्रदेश की 29.46% मौतें हुई हैं | वहीं यहां 24.53% मरीज भी मिले हैं |

फरीदीबाद में प्रदेश के सबसे ज्यादा 967 एक्टिव मरीज है | बुधवार तक गुरुग्राम में 9 हज़ार 412 मरीज पाए जा चुके है | यहां 125 लोगों की मौत दर्ज हो चुकी है | वहीं सोनीपत में 3045 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है | यहां 33 लोगों की मौत हो चुकी है |

कोरोना वायरस महामारी का डर सभी को है, लेकिन फरीदाबाद वासी अपने दिलों को कुछ ज्यादा ही मजबूत कर लेके मान रहे हैं | प्रदेश में बुधवार को 734 नए मरीज मिले | जबकि 6 लोगों की जान चली गई |

इसके बाद हरियाणा में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 38,548 पर पहुंच गया | वहीं मौतों का आंकड़ा भी 465 हो गया है | 140 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है | इनमें 115 मरीजों की सांसें आक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 25 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago