Categories: Faridabad

वर्किंग वुमेन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के ‘कोटा होम’ पर महिला आयोग की सदस्य रेणु भाटिया ने औचक निरीक्षण

फरीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित वर्किंग वुमेन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत कार्यरत ‘कोटा होम’ का आज हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेणु भाटिया ने औचक निरीक्षण किया और वहां रह रही अनाथ व असहाय बालिकाओं से बात की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।

उन्होंने यहां रहने वाली बालिकाओं की उचित शिक्षा व इलाज के लिए प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उनके साथ सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन श्रीपाल भी उपस्थित रहे।

वर्किंग वुमेन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के ‘कोटा होम’ पर महिला आयोग की सदस्य रेणु भाटिया ने औचक निरीक्षण

इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेणु भाटिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने आश्रय स्थलों आदि ऐसे स्थानों पर रह रही बालिकाओं के उत्थान के लिए अनेक तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं तथा अब इन बालिकाओं को शिक्षा के साथ ही 18 वर्ष की होने उपरांत सिलाई-कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण देकर इनको आत्मनिर्भर बनाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही

विभिन्न सुविधाओं का भी पूर्ण लाभ दिये जाने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने सभी क्षेत्रों में बड़ी तेजी से विकास किया है। समाज में शिक्षा का स्तर भी बढ़ा है लेकिन भौतिकवादी जीवनशैली अपनाने और उच्चकोटि के संस्कारों के अभाव में अभी भी महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का हन्न होने की घटनाएं हो जाती हैं।

इसी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों और बड़े उपमण्डलों पर महिला उत्थान के लिए महिला आश्रमों के साथ ही महिला थाने स्थापित किए हैं। इन महिला थानों में बाल विवाह निषेध अधिकारी और पुलिस मित्र अधिकारी कार्यालय भी खोले गए हैं ताकि महिला अपराधों की संख्या में कमी आए। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर फरीदाबाद सहित हरियाणा भर का दौरा करती हैं और महिला अधिकारों की रक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश भी देती हैं।

रेणु भाटिया ने यहां रह रही सभी बालिाकाओं को कोरोना से बचाव हेतु सैनिटाइजर व फेस मास्क भी उपलब्ध कराएं तथा सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago