राशिफल 7 अगस्त 2020 : जानिये कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन

राशिफल 7 अगस्त : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

राशिफल 28 जुलाई 2020 : जानें कैसा होगा आपका दिन, इन राशि वालों को मिल सकती है सफलता

मेष राशि – आज के दिन खर्चों की लिस्ट लम्बी हो सकती है, आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर तालमेल पूर्वक ही ख़रीददारी करें | वहीं दूसरी ओर शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचना चाहिए धन डूब सकता है |

वृषभ राशि – आज के दिन मन प्रफुल्लित होने से आकस्मिक रूप से वाद-विवाद में धैर्य और विवेक काम आएगा | नयी-नयी तरकीबों एवं विचारों से लाभ पायेंगे |

मिथुन राशि – आज के दिन काम के साथ-साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ाए, इससे सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी | कर्मक्षेत्र में नए कार्य की शुरुआत के लिए भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा |

कर्क राशि – आज के दिन ग्रहों कि स्थितियों को देखते हुए सलाह दी जाती है कि आज अपनी वाणी व मन पर काबू रखें | ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है |

सिंह राशि – आज के दिन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान केन्द्रित करें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय मंजिल से दूर कर सकता है | ऑफिशियल कार्य मन मुताबिक न होने पर निराश हो सकते हैं, इसलिए कार्य में ऊर्जा को कम न होने दें |

कन्या राशि – आज के दिन बिगड़े रिश्ते पुनः बनाने के लिए समय उपयुक्त है | यदि कोई अपना रूठ गया है तो उसे मना लें | नयी नौकरी की तलाश कर रहें, लोगों को कोई पुराने बॉस या सहयोगी से रिफरेंस मिल सकता है |

तुला राशि – आज के दिन आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं | ऑफिस में मेहनत करने के साथ-साथ काम करने के तरीके और आइडिया से बॉस का दिल जीत सकते हैं, लेकिन ऑफिशियल पॉलिटिक्स से दूर रहें |

वृश्चिक राशि – आज के दिन दूसरों पर राज करने की प्रवृत्ति को कम करते हुए सभी के साथ सम की भावना रखनी होगी | जो लोग बैंक सेक्टर से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है |

धनु राशि – आज के दिन संतुलन बनाएं रखना ही सफलता का सूत्र है, दिन का अंत सुखद और प्रसन्नता पूर्वक गुजरे इसके लिए मानसिक तौर पर धैर्य रखने की आवश्यकता है |

मकर राशि – आज के दिन मन में ऐसा कोई भाव न लाएं कि दूसरों को आपकी जरूरत नहीं है, बल्कि खुद से आगे बढ़कर रिश्तों को महत्व दें | क्रॉकरी का व्यापार करने वालों को अच्छे मुनाफे मिल सकते हैं |

कुंभ राशि – आज के दिन बड़ों के आशीर्वाद से दिन कि शुरुआत करें, विशेष कार्य के लिए निकलते समय उनके पैर छू कर ही निकले | आजीविका के क्षेत्र से जुड़े लोगों कि सह कर्मियों के साथ कहा-सुनी होने की आशंका है, अलर्ट रहें उच्चाधिकारी तक आपकी बात पहुंच सकती है |

मीन राशि – आज के दिन पॉजिटिव सोच को महत्व दें, साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी पॉजिटिव रहने को कहें. ऑफिस में आज कार्यों को पूर्ण करने में आसानी रहेगी, वहीं दूसरी ओर शोधपरक कार्य में लगे लोगों के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago