फरीदाबाद : डेटिंग साइट पर लड़की का नंबर और फोटो डाली, दोस्ती के लिए आने लगे फोन

डेटिंग साइट : फरीदाबाद में कोरोना के ग्राफ के साथ – साथ साइबर क्राइम का भी ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है | ताजा मामला ऐसा है जो किसी भी लड़की की जिंदगी को बर्बाद कर सकता है | दरअसल, यहां अनजान शख्स की खुराफात एक युवती के लिए सिरदर्द बन गई उसने युवती के फोटो और मोबाइल नंबर आनलाइन डेटिंग साइट पर डाल दिए | जब दोस्ती करने के लिए लड़कों के फोन आने लगे तो युवती बेहद परेशान हो गई |

फरीदाबाद पुलिस साइबर ठगों के साथ – साथ ऐसे पागल लोगों से भी परेशान है, जो दूसरों की तस्वीर का उपयोग कर ऐसा काम कर रहे हैं | इस मामले में खोजबीन की तो मालूम चला कि उसका मोबाइल नंबर और फोटो आनलाइन डेटिंग साइट पर मौजूद है। युवती ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आइटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज लिया है। उस शख्स की तलाश शुरू कर दी है |

फरीदाबाद : डेटिंग साइट पर लड़की का नंबर और फोटो डाली, दोस्ती के लिए आने लगे फोन

किसी भी परिवार का सबसे बड़ा गहना उसकी लड़की होती है, लेकिन कुछ मानसिक तौर से कमजोर लोग लड़कियों पर बुरी नजर डाल रहे हैं | उनकी फोटो का गलत उपयोग कर रहे हैं | युवती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके पास अचानक अनजान नंबरों से युवकों फोन आने शुरू हो गए | वे उसके सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखते |

जाहिर सी बात है यदि अचानक से आपके पास कॉल आना शुरु हो जाएं तो आप परेशान ही होंगे | उस युवती को कुछ समझ नहीं आया | उसने फोन करने वालों से पूछना शुरू कर दिया कि उसका मोबाइल नंबर कहां से मिला | यह जानकारी युवती के पैरों तले से जमीन खिसक की गई उसका फोटो और मोबाइल नंबर आनलाइन डेटिंग साइट पर पड़े हुए हैं |

लड़की का नंबर और फोटो दोनों ही किसी अनजान के पास नहीं आ सकती हैं | यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि ऐसा किसने और क्यों किया | जब युवती को इस बारे में पता चला तो उसने तुरंत वह साइट खोली तो माजरा समझ आया | लगातार आ रही काल से युवती मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई | उसने आनलाइन डेटिंग साइट को फोन करके अपना फोटो और मोबाइल नंबर वहां से हटवाया है |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago