Categories: FaridabadPolitics

सीएम मनोहर लाल के स्वागत में लगे सभी बीजेपी कार्यकर्ता, कल बल्लभगढ़ को देंगे नए स्कूल की सौगात

आगामी 8 अगस्त शनिवार को बल्लभगढ़ में नवनिर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज अंबेडकर चौक की भव्य बहुमंजिला इमारत का उद्घाटन हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल करेंगे ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के आगमन को लेकर हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व परिवहन मंत्री के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा के नेतृत्व में शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर सीएम आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

सीएम मनोहर लाल के स्वागत में लगे सभी बीजेपी कार्यकर्ता, कल बल्लभगढ़ को देंगे नए स्कूल की सौगात

इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम कोविड-19 के चलते सीमित रखा गया है यह किसी प्रकार की कोई जनसभा नहीं की जाएगी वहीं भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के लिए यह खुशी की और गौरव की बात है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर लाल बल्लभगढ़ में 9 करोड़ की लागत से बनाए गए एक भव्य स्कूल का उद्घाटन करेंगे ।

यह स्कूल बहुत ही पुराना और जर्जर हो चुका था जिसके लिए सरकार ने हरियाणा में सबसे ज्यादा फंड मंजूर कर बनाने की मंजूरी दी थी उन्होंने बताया कि यह सब हरियाणा के परिवहन मंत्री के प्रयासों से सफल हो पाया है।

इस बैठक में पार्षद कपिल डागर, पार्षद हरप्रसाद गॉड, पार्षद दीपक यादव व तीनो मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ ,रविंदर वैष्णव ,अनुराग गर्ग भाजपा कार्यकर्ता जगत सिंह भूरा , राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी,पारस जैन ,बृजलाल शर्मा ,गायत्री देवी, विनोद गोस्वामी, महावीर सैनी, सुबलेश मलिक, के अलावा शहर के गणमान्य लोगों में महेश मित्तल, प्रेम खट्टर, महेश गोयल ,राजकुमार शर्मा, बिट्टू पंजाबी खेमचंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago