Categories: Crime

झपटमारी और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 85 ने दबोचा।

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने फरीदाबाद शहर में चोरी और छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रफीक व वाजिद दोनो मूल रूप से एसजीएम नगर फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

श्रीमती धारणा यादव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों को थाना एसजीएम नगर की छीना झपटी की वारदात में गिरफ्तार किया गया है।

झपटमारी और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 85 ने दबोचा।

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों नशे की आदी है। फरीदाबाद शहर में चोरी और छीना झपटी की वारदात को अंजाम देते हैं। इससे पहले भी आरोपियों का पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपियों ने थाना सूरजकुंड एरिया में वर्ष 2019 में चोरी की पहली वारदात को अंजाम देकर अपराध शुरू किया था।

उसके बाद आरोपियों ने वर्ष 2020 में थाना डबुआ एरिया में स्नैचिंग की 1 वारदात और चोरी की 1 वारदात को अंजाम दिया था। जिस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना डबुआ में दर्ज है। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago