सुशांत सिंह की मौत के बाद नहीं थम रहा आत्महत्या का दौर, एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

कोरोना का प्रहार जिस तरह से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है, ठीक उसी प्रकार गत कुछ दिनों से आत्महत्या के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं | टीवी धारावाहिकों और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से आत्महत्या कर ली है | यह घटना रविवार रात की है जब अनुपमा ने खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया | इतना बड़ा कदम उठाने से पहले अनुपमा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने फांसी लगाने के कारण बताए हैं |

सुशांत की आत्महत्या के बाद लगातार टीवी एक्टर और एक्ट्रेस की आत्महत्या के मामले आ रहे हैं | अभिनेत्री अनुपमा पाठक मुंबई में दहिसर चेक नाके पर स्थित ठाकुर मॉल के पास एमएमआरडीए की बिल्डिंग में किराए के घर में रहती थीं |

सुशांत सिंह की मौत के बाद नहीं थम रहा आत्महत्या का दौर, एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

वजह क्या हो सकती है लगातार आत्महत्या की यह तो ईश्वर ही जाने, लेकिन महामारी ने जिस प्रकार सभी का काम धंधा चौपट कर दिया है, उस से लोग काफी अवसाद में हैं | रविवार की रात को फांसी लगाने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उन्होंने यह कदम उठाने के दो कारण बताएं हैं | पहले कारण में उन्होंने लिखा, ‘मनीष झा नामक शख्स ने लॉकडाउन के दौरान मई के महीने में मुझसे मेरा दो पहिया वाहन ले लिया था |

महामारी के इस दौर में किसी का बुरा नहीं बल्कि हमें अच्छा करना चाहिए | नोट में आगे उन्होंने कहा कि उस वक्त वे अपने मूल निवास पर थी। जब मैं वापस आई तो मनीष ने मुझे मेरी मोटरसाइकिल वापस करने से मना कर दिया | सुसाइड नोट में दूसरा कारण लिखा है, ‘मैंने एक दोस्त के कहने पर एक विस्डम प्रोडक्शन कंपनी में 10 हजार रुपये का निवेश किया था | कंपनी मुझे मेरा पैसा पिछले साल दिसंबर के महीने में ब्याज समेत वापस करने वाली थी | लेकिन अब वह कंपनी मुझे मेरे पैसे वापस करने में नाटक कर रही है |

सुसाइड नोट में जो बातें कही गयी हैं, उसकी जांच मुंबई पुलिस को करनी चाहिए | इतना ही नहीं, अनुपमा ने आत्महत्या करने से पहले अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव सत्र भी किया था उसमें उन्होंने अपनी सारी परेशानियां बताई हैं | अभिनेत्री अनुपमा पाठक के घर से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago