फरीदाबाद में रविवार से चार दिन तक लगातार तेज बारिश के आसार

रविवार : कोरोना महामारी के खात्में के इंतज़ार के साथ – साथ जिले वासी बारिश का इंतज़ार भी कर रहे हैं | उमस भरी गर्मी से लोग राहत की मांग कर रहे हैं | फरीदाबाद में बारिश की आस लगाए बैठे जिले वासी तड़पती धूप से बचने की आस लगाए बैठे हैं |

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाब का क्षेत्र बनने की संभावना से 8 अगस्त से मानसून हवाओं की फिर से मैदानी क्षेत्रों की ओर सक्रियता बढ़ने की संभावना है जिससे 9 अगस्त से 11 अगस्त के बीच प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है |

फरीदाबाद में रविवार से चार दिन तक लगातार तेज बारिश के आसार

फरीदाबाद का प्रशासन बारिश आने के बाद एक दम छुप के बैठ जाता है | जगह – जगह जलभराव से जनता को परेशानी होती है, लेकिन निगम अधिकारी जनता की नहीं सोचते हैं | सेक्टर 16 में 30 मिनट की बारिश से ही सस्विमिंग पूल बन जाता है |

पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना है लेकिन बारिश की बूँद नहीं | अगस्त महीने में अभी तक केवल 8 एमएम बारिश ही दर्ज की गयी है | प्रदेश में सबसे कम बारिश का अनुमान फरीदाबाद में ही लगाया जा रहा है | जिले में बादल तो छाते हैं, लेकिन पानी नहीं बरसाते | मानसून के इस समय में वास्तविकता से कम बारिश हुई हो |

फरीदाबाद में गत दिनों तापमान भी ज्यादा दर्ज नहीं किया गया है | आज का तामपान अधिकतम 34 और न्यूनतम 28 रहेगा | ठंडी हवाएं भी कभी – कभी चलती हैं लेकिन कुछ समय बाद उमस भरी हवाएं चलने लगती हैं | महामारी के इस दौर में बारिश से लोगों को परेशानी भी हो सकती है | बहुत सी परेशानियां बीमारियां भी आ सकती हैं | घरों में रहे, सुरक्षित रहें |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago