Categories: Crime

फरीदाबाद शहर में चोरी की वारदातो को अंजाम दे चुके, आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा ।

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच एनआईटी ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी शिव उर्फ शिवा गांव बुढाना फरीदाबाद और विनोद उर्फ बावला गांव जसाना फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने आरोपियों को अवैध हथियार सहित दबोचा है। मौके से आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, 9 मोबाइल फोन, ₹25000 नकद, 2 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, इसके अलावा आरोपियों से 16 अन्य मोबाइल फोन और 9 मोबाइल बैटरी बरामद की है। आरोपियों से चोरी की 6 वारदात सुलझाई गई है।

फरीदाबाद शहर में चोरी की वारदातो को अंजाम दे चुके, आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा ।

आरोपियों ने उपरोक्त वारदात थाना खेड़ी पुल, तिगांव, छायंसा और सेक्टर 17 एरिया में अंजाम दिया था। आरोपी शिवा हापुड़ यूपी से ₹3500 में यह देसी कट्टा खरीद कर लाया था। जो आरोपी यान वारदात के समय अपने साथ रखते थे। आरोपी शिवा ने लाक डाउन के दौरान थाना खेड़ी पुल की राइडर पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ भी झगड़ा किया था

जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना खेड़ी पुल में मामला दर्ज है। आरोपी शिवा पहले भी कई बार जेल जा चुका है जिसके खिलाफ चोरी के 3 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी विनोद का भी पूर्व में अपराधिक रिकॉर्ड रहा है उसके खिलाफ थाना सेंट्रल में चोरी का एक मामला 2015 में और एक अन्य मामला थाना तिगांव में दर्ज है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago