Categories: Crime

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब व सट्टे का धंधा करने वाले 4 आरोपियों को दबोचा।

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने अवैध शराब का धंधा करने वाले और सट्टा पर्ची खाई वाली करने वाले चार आरोपियों को अलग-अलग मुकदमा में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब व सट्टे का धंधा करने वाले 4 आरोपियों को दबोचा।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने सट्टा खाई वाली का काम करने वाले एक आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू निवासी एनआईटी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में गेमिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और उसके साथ-साथ सट्टा खाई वाली का भी काम करता है। आरोपी पहले भी इस तरह के मामले में कई बार जेल जा चुका है। आरोपी से ₹9000 बरामद हुए हैं।

आरोपी 2

आरोपी रिच पाल पुत्र लाल सिंह गांव आनंगपुर को 204 क्वार्टर देसी शराब सहित से दबोचा है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को स्कूटर पर गांव अनंगपुर से शराब ले जाते वक्त गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी 3

आरोपी शमशेर संतोष नगर सेक्टर 31 फरीदाबाद निवासी को सट्टा खिलवाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले मीट की दुकान थी जो मीट की दुकान के साथ-साथ आरोपी यह काम भी करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे ₹3300 बरामद किए गए हैं।

आरोपी 4

आरोपी राकेश पुत्र गोपी गांव आनंगपुर को 200 क्वार्टर सहित दबोचा है। आरोपी के खिलाफ थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह ठेके से शराब खरीद कर फुटकर में बेचता है। आरोपी को अनंगपुर चौक से शराब लाते समय उसकी एसेंट कार सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago