Categories: Uncategorized

पिता का रिक्शा जब्त होने के बाद थाने पहुंची बेटी, मिठाई खिलाकर पुलिस ने छोड़ा रिक्शा, जानें वजह..

हाल ही में यातायात के नियमों को तोड़ने के चलते एक व्यक्ति का ई रिक्शा पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। ई रिक्शा जब्त होने के बाद इस व्यक्ति ने पुलिस से ई रिक्शा छोड़ने का काफी आग्रह किया लेकिन पुलिस ने व्यक्ति की बिलकुल नहीं सुनी और ई रिक्शा को पुलिस थाने ले गई। जब इस व्यक्ति की बेटी को इस बात की जानकारी मिली तो वो तुरंत पुलिस थाने ई रिक्शा छुड़वाने के लिए पहुंच गई। वहीं पुलिस स्टेशन जाकर इस लड़की ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से पुलिस वालों का दिल पिघल गया और पुलिस वालों ने इस लड़के के पिता का ई रिक्शा छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि इस लड़का का पिता बिचपुरी का निवासी है और उसका नाम भूरा यादव है। भूरा यादव कई सालों से ई रिक्शा चलाता है। वहीं एक दिन ई रिक्शा चलाते समय भूरा यादव ने नियमों का पालन नहीं किया। जिसके बाद पुलिस ने उसका ई रिक्शा जब्त कर दिया और ई रिक्शा वापस करने से माना कर दिया। ई रिक्शा जब्त होने से भूर यादव बेहद ही दुखी हो गया। वहीं घर जाकर भूरा यादव ने अपनी बेटी शीतल को पूरी बात बताई। पिता का ई रिक्शा जब्त होने की खबर पता चलने के बाद शीतल तुंरत पुलिस स्टेशन पहुंच गई। पुलिस स्टेशन जाकर शीतल ने पुलिस को बताया कि उसका आज जन्मदिन है और इसलिए वो उसके पिता का रिक्शा छोड़ दें। शीतल की ये बात सुनकर पुलिस निरीक्षक नरेंद्र शर्मा का दिल पिघल गया और पुलिस ने शीतल के पिता का रिक्शा छोड़ दिया।

शीतल को खिलाई मिठाई

पुलिस ने शीतल के पिता का ई रिक्शा छोड़ते हुए उसे मिठाई भी खिलाई और जन्मदिन की शुभ कामना भी दी। साथ में ही लड़की को और उसके पिता को  यातायात के नियम भी बताए और इनका पालन करने को कहा। पुलिस के अनुसार लड़की को मिठाई खिलाकर उसके पिता का ई रिक्शा छोड़ दिया। ई रिक्शा छोड़ने के साथ ही उसके पिता को आगे से नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।

इस वजह से जब्त किया था रिक्शा

पुलिस के अनुसार भूरा यादव ने बुधवार को लोहामंडी क्षेत्र में अपना ई रिक्शा नो पार्किंग जोन में लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस ई रिक्शे को नो पार्किंग जो से उठाकर थाने ले आई। वहीं भूरा यादव की बेटी के अनुरोध के बाद पुलिस ने रिक्शा उसे  वापस कर दिया।

भूरा यादव की बेटी के अनुसार उसके परिवार का खर्च ई रिक्शा से ही चलता है और पुलिस द्वारा इसे जब्त किए जाने से उसके परिवार पर आर्थिक संकट आ जाता है। बता दें कि शीतल रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ती है। वहीं पुलिस द्वारा ई रिक्शा वापस किए जाने के बाद शीतल के परिवार वालों ने पुलिस का  धन्यवाद भी किया। पुलिस द्वारा किए गए इस काम की तारीफ हर कोई कर रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago