फरीदाबाद में अब लोगों को कचरे से नहीं होगी परेशानी

फ़रीदाबाद: भारत यानी दुनिया का सबसे प्राचीन देश, लेकिन सबसे प्राचीन होने के साथ – साथ हमारी छवि सबसे गंदगी भरे देशों में की जाती है | देश, प्रदेश क्षेत्र सभी जगह आपको कूड़ा कचरा मिल जाएगा | प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त तक स्वच्छता अभियान के आह्वान के बाद शहर की सूरत बदलने की उम्मीद बंधी है |

देश के प्रधानमंत्री के साथ – साथ कुछ लोग भी स्वच्छ भारत को बनाने में जुटे हैं, लेकिन दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जो बेवजह गंदगी करते हैं | एक तरफ नगर निगम ने खत्तों की संख्या को कम करने की तैयारी की है, वहीं दिन में दो बार खत्तों से कचरा उठाने की तैयारी है |

फरीदाबाद में अब लोगों को कचरे से नहीं होगी परेशानी

किसी भी जगह आप रहते हैं तो साफ़-सफाई के बिना मन नहीं लगता अशांत सा माहौल होता है | फरीदाबाद में नगर निगम के खत्तों पर जमा कचरे से राह चलते राहगीरों को परेशानी नहीं होगी | शहर में अब तक लगभग 300 खत्ते हैं | प्रशासन ने 50 से अधिक खत्तों को कम करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री के स्वच्छता के आह्वान पर ही इकोग्रीन ने रविवार छुट्टी वाले दिन जिले में जोर-शोर से सफाई अभियान चलाया |

साफ़ – सफाई के जरिये हम लोग अपना मन भी शांत कर सकते हैं | यदि साफ़ – सफाई नहीं होती है तो हम अक्सर अशांत से रहते हैं | आपको बता दें कि दिसंबर 2017 में घर-घर से कचरा उठाने के मामले में इकोग्रीन से अनुंबध किया गया था | इस काम में इस समय 260 वाहन चल रहे हैं | बहुत सी बार वाहनों से कचरा समय पर नहीं उठता। मौजूदा समय की बात करें, तो आज भी कई जगह खत्तों पर कचरा फैला हुआ है |

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी का दर्जा जरूर मिला हुआ है, लेकिन प्रशासन के लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी है नहीं | एनआइटी में बाबा दीप सिंह शहीद चौक, फर्नीचर मार्केट, डबुआ चौक, बाबा दीप सिंह मार्ग, 60 फुट रोड, सैनिक कालोनी मार्केट, तीन नंबर मस्जिद रोड, पांच नंबर मार्केट, वैष्णो मंदिर तथा मुल्ला होटल रोड पर सबसे अधिक कचरा पड़ा रहता है उसको अब साफ़ किया जाएगा |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago