Categories: CrimeFaridabad

क्राइम मुक्त फरीदाबाद बनाने के लिए पुलिस ने आज फिर अवैध हथियार सहित दो वाहन चोरों को धरदबोचा।

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 48 ने अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

केस 1

एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि आरोपी इलियास पुत्र अलीसर निवासी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा मथुरा यूपी से ₹2000 में खरीदा था। आरोपी चोरी के मुकदमों में कई बार पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी हथियार को चोरी के समय अपने साथ रखता था ताकि कोई पकड़े तो उसको हथियार दिखा कर फरार हो सके।

क्राइम मुक्त फरीदाबाद बनाने के लिए पुलिस ने आज फिर अवैध हथियार सहित दो वाहन चोरों को धरदबोचा।

केस 2

स्कूटी चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच 48 ने एक अन्य आरोपी दीपक पुत्र मयंक पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ एरिया में दिनांक 2 अगस्त 2020 को एक स्कूटी टीवीएस जूपिटर की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

क्राइम ब्रांच 48 ने आरोपी को सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपी एक आदतन अपराधी है जो चोरी के मुकदमों में कई बार जेल जा चुका है। आरोपी से चोरी की गई टीवीएस जूपिटर स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली है।

चोरी और अवैध हथियार के दो अलग-अलग मुकदमों में गिरफ्तार आरोपी इलियास और दीपक को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेजा है। पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago