फरीदाबाद में डबल मर्डर, घर में घुसकर पति-पत्नी के पहले हाथ बांधे, फिर हत्या की

फरीदाबाद पुलिस और प्रशासन से जिले वासियों का भरोसा उठ ता जा रहा है | साइबर क्राइम हो या घर में प्रवेश कर के मर्डर करना यह सब बातें फरीदाबाद में आम सी हो गई हैं | जिले में पति-पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है | ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के गांव जसाना में मोनिका और सुखबीर के हाथ पैर बांधकर उनकी हत्या करने की घटना सामने आई है |

जिस प्रकार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, उसी प्रकार फरीदाबाद में अपराधों की संख्या भी बढ़ती जा रही है | दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है | घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी समेत, अन्य टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए हैं | हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है |

फरीदाबाद में डबल मर्डर, घर में घुसकर पति-पत्नी के पहले हाथ बांधे, फिर हत्या की

दोनों की शादी को कुछ ही वर्ष हुए थे | थाना प्रभारी के अनुसार, मोनिका प्रतिदिन शाम को अपने मायके दूध लेने जाती थीं | मंगलवार शाम को जब वह रात 9 बजे तक भी दूध लेने नहीं आई तो स्वजन दूध का डिब्बा लेकर स्वयं ही उसके घर पहुंचे | वहां लहूलुहान अवस्था में पति-पत्नी हाथ पैर बंधे मृत देखे | इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई |

इस वारदात के बाद आस – पास के गावों में भी दहशत का माहौल है | लोग घरों से बहार नहीं निकल रहे हैं | पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार बदमाश आए थे। मौके से कुछ सामान भी गायब है | हत्या क्यों की गई है? इसकी वजह भी पता नहीं चल पाई है |

आपको बता दें पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शवों को राजकीय बादशाह खान अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं | जसाना गांव की मूल निवासी निवासी मोनिका की शादी वर्ष 2013 में हुई थी फतेहपुर चंदीला गांव के निवासी सुखबीर से |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago