अवैध रूप से बनी दुकानों की सीलिंग न तोड़ें दर्ज होगी रिपोर्ट

फरीदाबाद में कोरोना से भी अधिक रफ़्तार से अवैध अतिक्रमण आगे बढ़ रहा है | जिले में गत दिनों 10 से अधिक बार अवैध निर्माणों को ढाया गया है | अवैध रूप से बनी दुकानों की सीलिग को अगर तोड़ा गया, तो नगर निगम की ओर से एफआइआर दर्ज कराई जाएगी | अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी |

जिले में आज – कल जिस प्रकार निगम अधिकारी अवैध अतिक्रमण को लेकर कार्यवाई कर रहे हैं, अगर यह सख्ती पहले दिखाई होती तो इतने अवैध निर्माण न होते | संयुक्त आयुक्त ने मंगलवार को इस बाबत कार्यकारी अभियंता और एसडीओ को आदेश जारी कर दिए हैं |

अवैध रूप से बनी दुकानों की सीलिंग न तोड़ें दर्ज होगी रिपोर्ट

एनआईटी नंबर 1 की मार्किट हो या नंबर 5 की सभी जगह लोगों ने सड़कों पर कब्ज़ा कर रखा है | नगर निगम ने 19 अगस्त को सोहना रोड तथा 25 अगस्त को नवादा, पाली-बड़खल रोड कार्रवाई की तैयारी की है | इसके लिए पुलिस बल मांगा गया है | पिछले दिनों नगर निगम ने पांच नंबर तथा बीके चौक पर तीन दुकानों की सीलिग की थी | साथ ही कई अवैध निर्माण ढहाए थे |

जिस दिन निगम तोड़ – फोड़ कर के गई, उसके कुछ ही दिनों बाद लोगों ने फिरसे कब्ज़ा कर लिया | तोड़ – फोड़ के दौरान लोगों ने विरोध करने की कोशिश की थी, मगर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा | फिर से निगम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को जुट गया है |

निगम यदि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आए, तो फिरसे निर्माण करने में लोग डरेंगे | नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी | हमें शिकायत मिली है कि नवादा और पाली-बड़खल रोड पर अवैघ रूप से निर्माण किया जा रहा है | इसके लिए वहां कार्रवाई की जाएगी |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago