फरीदाबाद में पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की ली तलाशी लेने पर, बरामद हुए अवैध हथियार

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने जिला हरदोई उत्तर प्रदेश निवासी दिनेश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी फिलहाल किराए पर फरीदाबाद के बडोली गांव में रह रहा है।

श्रीमती धारणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम सेक्टर 7 बाईपास रोड पर पेट्रोलिंग कर रही थी। उपरोक्त आरोपी को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने संदिग्ध होने पर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

फरीदाबाद में पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की ली तलाशी लेने पर, बरामद हुए अवैध हथियार

आरोपी को मौके पर ही काबू कर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 7 में मामला दर्ज कराया गया है।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश से वापस लौटने पर बीपीटीपी एरिया में चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था जिस संबंध में आरोपी के खिलाफ दिनांक 7 अगस्त 2020 को चोरी का मामला दर्ज है। उपरोक्त मामले में पुलिस ने आरोपी से 18 हजार रुपए, एक मोबाइल फोन, एक आर्टिफिशियल हार बरामद किया है।

श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि आरोपी फरीदाबाद में अपनी पत्नी के साथ गांव बडोली में रहता था। आरोपी लॉकडाउन से पहले अपने गांव हरदोई उत्तर प्रदेश चला गया और करीब 1 सप्ताह पहले ही फरीदाबाद बडोली में रहने के लिए आया था।

उत्तर प्रदेश हरदोई से लौटते वक्त आरोपी किसी अनजान शख्स से देसी कट्टा खरीद कर लाया था। आरोपी ने यह हथियार चोरी के समय लोगो को डराने के लिए अपने साथ रखता था। आरोपी ने हरदोई उत्तर प्रदेश से लौटते ही उपरोक्त चोरी की वारदात अपने पड़ोस में ही की थी। आरोपी को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।पुलिस प्रवक्ता

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago