Categories: CrimeFaridabad

फरीदाबाद में चोरों पर लगाम लगाती पुलिस, आज फिर तांबे से भरी गाड़ी लौटने वाले आरोपी को भेजा जेल

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने सराहनीय कार्य करते हुए लूट की कोशिश में शामिल आरोपी अमित गांव ताजपुर छावला दिल्ली निवासी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हाल ही में आरोपी कुतुब विहार गोयल डेरी छावला दिल्ली इलाके में रह रहा है।

श्रीमती धारणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अमित ने दिनांक 7 अगस्त 2020 को अपने चार साथियों मुकेश, प्रदीप, पप्पू, और ललित सहित फरीदाबाद आईएमटी एरिया में तांबे से भरी गाड़ी को लूटने की योजना बनाई थी। योजना के तहत सभी पांच आरोपियों ने तांबे से भरी गाड़ी का पीछा कंपनी से ही करना शुरू कर दिया था।

फरीदाबाद में चोरों पर लगाम लगाती पुलिस, आज फिर तांबे से भरी गाड़ी लौटने वाले आरोपी को भेजा जेल

थोड़ी दूर चलने के बाद आरोपियों ने आईएमटी एरिया में ही तांबे से भरी गाड़ी को लूटने की कोशिश की थी। गाड़ी चालक की सूझबूझ और चिल्लाने पर लोग इकट्ठे होने पर आरोपी गाड़ी को छोड़कर वहां से फरार हो गए थे। जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में आर्म्स एक्ट और लूट की कोशिश की धाराओं सहित मामला दर्ज किया गया था।

मामले की तफ्तीश कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम को सूचना मिली की उपरोक्त वारदात में शामिल एक आरोपी बदरपुर एरिया में एनसीआर से बाहर जाने की फिराक में घूम रहा है। जिस पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने आरोपी अमित को बदरपुर एरिया में मौके पर ही धर दबोचा।

पूछताछ पर आरोपी अमित ने बताया कि वर्ष 2012 में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी जिस संबंध में आरोपी तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। लूट की कोशिश में शामिल आरोपी अमित के अन्य साथी प्रदीप, मुकेश, पप्पू, और ललित भी तिहाड़ जेल में ही बंद थे जो आरोपी अमित कि उपरोक्त चारों से जेल में ही दोस्ती हो गई थी। आरोपी मुकेश और प्रदीप भी मर्डर के एक केस में तिहाड़ जेल में बंद थे।

आरोपी पप्पू सिंह बलात्कार के एक केस में बंद था। जो आरोपी तिहाड़ जेल से मार्च में पैरोल पर आए थे। आरोपियों को पता चला कि तांबे से भरी एक गाड़ी फरीदाबाद आईएमटी से दिल्ली जाती है। जो उपरोक्त वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने योजना बनाई थी।

श्रीमती धारणा यादव ने आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में करीब 9 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें हत्या, लूट, स्नैचिंग, अवैध हथियार, बलात्कार, अपहरण शामिल है।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago