Categories: Faridabad

यातायात के तोड़े नियम तो कटेगा चालान शहर में शुरू मोनिटरिंग

यातायात नियमों का पालन न करने वालों को अब जरा संभलकर चलने की जरूरत होगी। स्मार्ट सिटी के तहत शहरभर में लगाए गए कैमरों की मानिटरिग होना शुरू हो गई है।

29 जुलाई से 9 अगस्त तक रेड लाइट जंप करने के ही 139 चालान काटे जा चुके हैं। इन चालान को पोस्ट द्वारा संबंधित व्यक्ति के घर भेजा जा रहा है। रेड लाइट जंप करने का चालान पांच हजार रुपये का है।

स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गरिमा मित्तल ने बताया कि जहां कैमरे किसी तकनीकी खराबी की वजह से बंद थे, उन्हें चालू कर दिया गया है। सेक्टर-21ए में बनाए गए कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में यातायात पुलिसकर्मी भी ड्यूटी दे रहे हैं।

यह कैमरों की मदद से ऐसे वाहन चालकों की पहचान करते हैं तो रेड लाइट जंप कर भागते हैं। इसके बाद संबंधित वाहन का नंबर नोट कर इसकी जानकारी जुटाई जाती है। फिर इसका चालान काटकर फोटो सहित घर पोस्ट से भिजवाया जा रहा है।

मित्तल ने बताया कि एनआइटी क्षेत्र में कई जगह रेड लाइट जंप करने के मामले सामने आए हैं। इसलिए सभी वाहन चालकों को अब नियमों का पालन करना ही होगा, वरना चालान भुगतने के लिए तैयार रहें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago