Categories: FaridabadGovernment

शराब और रजिस्ट्री घोटाले से निपटने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन

शराब और रजिस्ट्री घोटाले से निपटने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन। आए दिन राज्य में रजिस्ट्री घोटाले एवं शराब घोटाले के मामले को देखते हुए बीजेपी सरकार को आईना दिखाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जम का विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता फरीदाबाद स्थित सेक्टर-12 लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए कि उनके सत्ता में होने के बावजूद राज्यों में रजिस्ट्री घोटाले, शराब घोटाले, लूटपाट और हत्या जैसे मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, पर सरकार है कि चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में प्रशासन की व्यवस्था सुधरने की बजाय बिगड़ती भी दिखाई दे रही है।

शराब और रजिस्ट्री घोटाले से निपटने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन

ऐसे में इस व्यवस्था को सुधारने हेतु कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने दिन प्रतिदिन राज्य और जिले में बढ़ रहे उक्त मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की और एक सामान्य जीवन देने के लिए इन व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु कदम उठाने की अपील की।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि हरियाणा वासी जवाब मांग रहे हैं कि सत्ता में होने के बाद भी बीजेपी सरकार ऐसे घोटालों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। इसलिए अब वह मांग कर रहे हैं कि इस तरह के घोटालों पर अंकुश लगे और वही कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह जनता की तरफ से मांग कर रहे हैं कि शराब व अन्य घोटालों की जांच हाईकोर्ट जज की मॉर्निंग में की जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago