Categories: Faridabad

फरीदाबाद के सिद्धदाता आश्रम में जन्माष्टमी को मनाते जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में भी सविधि पूजन हुआ। इस अवसर पर आश्रम के अधिपति जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि आज भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े कष्ट भरे माहौल में मनाया गया है और 5247 वर्ष पहले भी ऐसे ही कष्टों में वह धरती पर अवतरित हुए थे।

स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि जन्माष्टमी से पूर्व शासन प्रशासन द्वारा मंदिरों को खोलने की इजाजत देने का वह स्वागत करते हैं।

फरीदाबाद के सिद्धदाता आश्रम में जन्माष्टमी को मनाते जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज।

इससे असंख्य भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। पिछले चार महीने से मंदिरों के कपाट बंद होने से भक्त अपने भगवान के प्रति अपने भावों को प्रकट करने के लिए तरस रहे थे।

अब जबकि भगवान के जन्मोत्सव के लिए मंदिरों को खोलने का निर्णय हुआ तो सभी में प्रसन्नता का माहौल है। उन्होंने यहां भगवान के जन्मोत्सव की समस्त विधि को पूर्ण किया जिसके बाद दिव्यधाम परिसर नंद को बधाई गीतों से गूंज उठा।

इस अवसर पर बाहर जोरदार बारिश होती रही। इस अवसर पर एनआईटी विधानसभा से विधायक नीरज शर्मा भी साक्षी रहे।

प्रशासन के निर्देश पर आश्रम परिसर में सभी को सैनिटाइज करने और मास्क जांचने के बाद ही प्रवेश करने दिया गया। इस अवसर पर सभी को निश्चित दूरी के साथ ही अंदर भेजा गया और किसी को भी रुकने नहीं दिया गया। आश्रम समिति के सदस्यों ने शासन द्वारा मंदिरों को खोलने के निर्णय का स्वागत किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago