Categories: EducationFaridabad

UPSC में 65 रैंक लाने वाली बल्लभगढ़ की आशिमा गोयल ने स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूल में किया ध्वजारोहण

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 55 के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बल्लभगढ़ से हाल ही में आईएएस की सूची में 65वें स्थान पर चयनित होने वाली कुमारी आशिमा गोयल ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में पूर्व एक्साइज व टैक्सेशन कमिश्नर तथा एनजीएफ रेडियो के निदेशक मुकेश गंभीर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ व विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों, कॉविड वॉरियर्स को तथा ड्राइंग व निबंध प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

UPSC में 65 रैंक लाने वाली बल्लभगढ़ की आशिमा गोयल ने स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूल में किया ध्वजारोहण

कुमारी आशिमा गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आत्मविश्वास व धैर्य रखते हुए सतत साधना करने से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि उन्हें सदैव अपने माता पिता, अपने गुरुजनों व समाज के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए तथा उनके योगदान को कभी नहीं भुलाना चाहिए।

हमें अपने जीवन में बड़े व्यक्ति बनने पर यह समझना चाहिए कि हमें यह अवसर ऐसो आराम के लिए नहीं अपितु समाज व देश की सेवा के लिए मिला है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें इस देश को स्वतंत्र कराने वाले व इस देश को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए ।

हमें अपने आप को उनका ऋणी मानते हुए सतत साधना की ओर अग्रसर रहना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित मुकेश गंभीर ने अनेक उत्साहवर्धक शेर और शायरी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया । उन्होंने मात्र 3 वर्ष के अल्प कार्यकाल में विद्यालय की उपलब्धियों पर हैरानी व्यक्त की तथा समस्त अध्यापकों को सत प्रतिशत तथा उत्कृष्ट परिणाम लाने पर बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों ने अशोक के वृक्षों का रोपण किया।

इस अवसर पर आशिमा गोयल के पिता मित्रसेन गोयल, मां मीना गोयल, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा सुनीता देवी व अन्य सदस्य सरदार गुरदीप सिंह, सरदार गुरमीत सिंह के अतिरिक्त विद्यालय के प्राध्यापक वीरेश शांडिल्य, देशराज गोला, सिकंदर सिंह, ज्योति चौहान, सोनिका सरोहा, मनीष कुमार, सुनीत कुमार, पंकज गर्ग, मनीष यादव, सुषमा यादव, रचना शर्मा, मीरा गौतम, वंदना, वसीम अहमद, सीमा भाटिया, रेनू गुजेला, निधि यादव, मंजू पाल, चंचल रानी, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago