रोटरी क्लब फरीदाबाद के रक्तदान शिविर में पहुंच, MLA नयनपाल रावत ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 200 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित
नयनपाल रावत ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला, बोले रक्तदान ही जीवनदान


रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस द्वारा पृथला विधानसभा क्षेत्र के ततारपुर गांव स्थित डी डेवलपमेंट इंजीनियर कंपनी में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें 200 यूनिट से ज्यादा युवाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया और ब्लड डोनेट किया।

रोटरी क्लब फरीदाबाद के रक्तदान शिविर में पहुंच, MLA नयनपाल रावत ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा मंडी बोर्ड के चेयरमैन एवं विधायक पृथला विधानसभा क्षेत्र नयनपाल रावत ने शिरकत की और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। श्री रावत ने कहा कि जो लोग आज रक्तदान कर रहे हैं, वो मात्र ब्लड डोनेट नहीं कर रहे हैं, बल्कि किसी को नया जीवन दे रहे हैं।

ब्लड का मतलब ही जीवन है, इसलिए रक्तदान को जीवनदान भी कहा जाता है। आदमी के जीवन को बचाने के लिए रक्त की एक-एक बंूद कीमती है। श्री रावत ने रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि फरीदाबाद में जितने भी रोटरी क्लब हैं, सभी समाज में अलग-अलग तरीके से अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहते हैं। इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान एवं डी डेवलपमेंट कंपनी के सीएमडी के एल बंसल द्वारा किया गया।

इन्होंने संस्था के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और रक्तदान करने वाले लोगों की हौसलाफजाई की। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि कोविड-19 की महामारी के दौर में रक्तदान, महादान है। एक व्यक्ति जब रक्तदान करता है तो एक व्यक्ति को जीवनदान मिलता है। हमें अपने जीवन में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड कंपनी के सीएमडी के एल बंसल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमें अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मेरी उम्र मेरे रक्तदान के बीच में रोड़ा है, वरना मेरा दिल अभी भी रक्तदान के लिए करता है।

मगर, मेरी बेटी ने इस शिविर में अपना रक्तदान अवश्य दिया है। कार्यक्रम में पाली क्रेशर जोन के प्रधान एवं आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना उपस्थित हुए और ब्लड डोनर साथियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के प्रधान हरीश मित्तल ने आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया और रक्तदान शिविर में आकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हमें बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि क्लब द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर रिकॉर्ड तोड रहा और अभी तक सबसे अधिक रक्त यूनिट एकत्रित करने वाला क्लब बना। हरीश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब की तरफ से सभी रक्तदाताओं को हौसलाफजाई करते हुए एक किलो देशी घी दिया गया है।

कार्यक्रम में क्लब के सचिव योगेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, एम. मदान, रोटेरियन अजीत जालान, श्रीमती आभा झा चौधरी, रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के प्रधान शिव कुमार गुप्ता, रोटरी क्लब फरीदाबाद के संजय चांडक, रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस के चार्टड प्रेसीडेंट गौतम चौधरी, रोटेरियन अरूण बजाज, पवन गुप्ता, रमेश झांवर, कौशल ततारपुर एवं श्यामवीर भड़ाना आदि मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago