Categories: Crime

ATM मशीन काटने वाले आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 56 ने भरतपुर राजस्थान के रहने वाले मकसूद उर्फ पप्पू को गैस कटर द्वारा एटीएम मशीन काटकर पैसा चुराने के जुर्म में हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

एसीपी श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि आरोपी को क्राइम ब्रांच 56 ने थाना सेक्टर 7 में दर्ज एटीएम मशीन को काट कर पैसा चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिनांक 13 अगस्त को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश कर आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

ATM मशीन काटने वाले आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी भरतपुर जेल में 5 साल सजा काटकर 2019 में बाहर आया था। वर्ष 2020 फरवरी माह में सेक्टर 7 थाना एरिया के अंतर्गत आरोपियों ने मिलकर एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच 56 द्वारा दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास के तहत थाना टप्पल अलीगढ़ में एक मामला दर्ज है इसके अलावा आरोपी के खिलाफ लूट के 2 अन्य मामले टप्पल अलीगढ़ थाने में दर्ज है। क्राइम ब्रांच 56 ने आरोपी से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, ₹30000 नकद बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा है।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago