Categories: Crime

फायरिंग कर मोस्ट वांटेड आरोपी को छुड़वाने वाला अपराधी चढ़ा फरीदाबाद पुलिस के हत्थे

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी एसआई राकेश और उनकी टीम ने जिला आगरा यूपी के रहने वाले अंशुल उर्फ पहलवान उर्फ अंशुल बवाना को प्रिजन वैन पर फायरिंग कर मोस्ट वांटेड को छुड़वाने के जुर्म में कल दिनांक 15 अगस्त 2020 को सूचना के आधार पर बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक से गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी किराएदार के रूप में जनता विहार मुकुंदपुर दिल्ली रह रहा है।

श्रीमती धारणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 1 फरवरी 2020 को फरीदाबाद कोर्ट में कैदियों को पेश करके वापिस जाते समय गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर गुरुग्राम पुलिस की प्रिजन वैन पर फायरिंग करके मोस्ट वांटेड अपराधी संदीप उर्फ काला जठेडी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर भगा ले गए थे।

फायरिंग कर मोस्ट वांटेड आरोपी को छुड़वाने वाला अपराधी चढ़ा फरीदाबाद पुलिस के हत्थे

जिस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना डबुआ में विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज किया गया था।पूछताछ पर सामने आया कि वारदात के समय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के समय मौके पर ही गिरफ्तार हुए मोस्ट वांटेड अपराधी नरेश सेठी के साथ दोस्ती निभाने के लिए तथा अपने दोस्त नरेश सेठी के कहने पर आरोपी अंशुल ने इस वारदात को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और अपराधी किस्म के लोगों के साथ उठना बैठना पसंद करता है। क्राइम ब्रांच 48 ने आरोपी को आज अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago