Categories: Faridabad

फरीदाबाद में जरूरतमंदों को खाना खिला कर रोटी बैंक सेक्टर 19 शाखा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस ।

रोटी बैंक सेक्टर-19 ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सैकड़ों लोगों को भोजन कराकर आजादी पर्व सामाजिक दूरी का पालन करते हुएमनाया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराया गया। वहीं रोटी बैंक कोरोना महामारी के दौर में मजदूर, जरूरतमंद और भूखे लोगों को भरपेट भोजन करवाने के उद्देश्य को पूरा करने में जुटी हुई है।

उक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी टोनी पहलवान व कुलदीप सिंह साहनी ने संयुक्त रूप से कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, जिसका हम सभी को अवश्य ही अनुसरण करना चाहिए तथा उक्त रोटी बैंक भी कोई न रहे भूखा उद्देश्य को लेकर स्थापित की गई है।

फरीदाबाद में जरूरतमंदों को खाना खिला कर रोटी बैंक सेक्टर 19 शाखा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस ।

उन्होंने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि आप सभी के सहयोग से हम किसी को भी भूखे पेट सोने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आप अपने एवं बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह तथा राष्ट्रीय पर्व इत्यादि मौकों पर इन लोगों को हमारे ग्रुप के साथ मिलकर भोजन करवा सकते हैं। हमारा ग्रुप प्रतिदिन इनके लिए चपाती रोल की सेवा करता है।

जरमेज सिंह चैहान, सतीश ठक्कर व सुनील कुमार ने कहा कि रोटी बैंक ने जो सपना देखा है कि कोई भी व्यक्ति अपना हो और भूखा ना सोये इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उसका सपना अवश्य ही मूर्त रूप लेगा। रोटी बैंक में किया गया सेवा से इह लोक और परलोक दोनों सुधर जाता है। उन्होंने कहा की रोटी बैंक के उद्देश्य सामाजिक सेवाओं में सर्वोपरि स्थान रखता है।

इस नेक कार्य में जेएस चैहान, सतीश ठक्कर, सत्येंद्र शर्मा, लोकेश बजाज, राजेंद्र मिगलानी, दिनकर मिगलानी, गुल्लू धवन, विशाल धवन, यश बब्बर, अशोक रखेजा, इंदर मंगला, महेश्वरी सहाय, विजय वर्मा, कृष्ण अरोड़ा, चंदर गेरा, जगदीश गुप्ता, विनोद मित्तल, पहलाद गर्ग, विजय शांडिल्य, खन्नाजी, सुमित भाटिया, विजय अदलखा, रेशमा अदलखा, प्रवीण, अक्षय लखीना, नवीन पसरिचा, अनिल अरोड़ा तथा सुरेंद्र सिंह सांगा आदि सेवादार बढ़-चढकर सहयोग कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago