राशिफल 17 अगस्त 2020 : इन छह राशि वालों के पास आएगा पैसा, जानें आज का अपना दिन

राशिफल 17 अगस्त : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दिल में खुशी रहेगी। मन में संतुष्टि रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। खूब मेहनत करेंगे।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कार्य सफल होंगे और दोस्तों से लाभ मिलेगा। परिवार के छोटे आपको प्यार देंगे। काम के सिलसिले में आपको बहुत ध्यान से रहना होगा।

मिथुन राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धन की आवक होगी। इन्कम में बढ़ोतरी होगी। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। सेहत में सुधार होगा।

कर्क राशि – आज का दिन अच्छा है। खुद पर भरोसा रखेंगे। इससे कामों में सफलता मिलेगी। लोगों की नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।

सिंह राशि – आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम भी ठीक होगी, बस खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं।

कन्या राशि – आपके लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। इनकम ठीक होगी, हल्के खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में आप जी चुराएंगे, इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो नतीजे बुरे हो सकते हैं।

तुला राशि – आप आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल कर पाएंगे। अचानक से कुछ काम बनने से आपको खुशी होगी।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य मजबूत होगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिल में खुशी रहेगी। गृहस्थ जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से दिल की बात कहेंगे।

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत होंगे इसलिए हर काम को पूरी प्लानिंग के साथ करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि – आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ेंगे। गंभीर चिंता में किसी विचार को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि – आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिल से कोई सॉन्ग अपने प्रिय को सुना सकते हैं। उनके लिये कोई नया गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। राशिफल 17 अगस्त

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

23 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago