Categories: CrimeFaridabad

फरीदाबाद शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए, पुलिस ने बीते 1 महीने में पकड़े कितने अपराधी जानिए

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह के मार्गदर्शन पर फरीदाबाद पुलिस ने बीते 1 महीने में अपराध पर अंकुश लगाते हुए कई अपराधियों पर नकेल कस उनको सलाखों के पीछे भेजा है।

फ़रीदाबाद पुलिस ने पी ओ, बेल जंपर व अवैध हथियार और नशा के खिलाफ दिनांक 16 जुलाई 2020 से 16 अगस्त 2020 तक अभियान चलाया था जिसके दौरान 239 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फरीदाबाद शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए, पुलिस ने बीते 1 महीने में पकड़े कितने अपराधी जानिए

फरीदाबाद थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच के द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 75 पी.ओ को गिरफ्तार किए है। इसके अलावा बेल जंपर के खिलाफ भी कार्यवाही करते हुए 99 गिरफ्तार किए हैं।

नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 13 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 14.867 किलोग्राम गाँजा और 26.190 ग्राम स्मैक बरामद की है।

अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 49 मुकदमे दर्ज कर 51 अपराधियो को गिरफ्तार किया है। अपराधियो से 47 देसी पिस्तोल, 2 चाकू, 27 जिंदा कारतूस और 1 खाली खोल बरामद किया है।

पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि फरीदाबाद पुलिस किसी भी सूरत में फरीदाबाद जिले में अपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो फरीदाबाद पुलिस से बच नहीं पाएगा।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago