वायरस फैलने के आसार दिखते ही पलटी सरकार, वापस लिए किताबों की दुकान खोलने के आदेश

हरियाणा सरकार ने अपना आदेश वापस लेते हुए कहा है कि प्रदेश में बंद के दौरान किताबों, एसी, कूलर और पंखों की दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानदार स्कूल, कॉलेज के छात्रों को पुस्तक वितरण नहीं कर पाएंगे। एसी, कूलर व पंखे बेचने के अलावा इनकी मरम्मत की दुकानें खोलने पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

फरीदाबाद के जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने पुराना निर्णय वापस लेते हुए नए आदेश जारी किए हैं। सभी प्रशासनिक सचिवों, मण्डलायुक्तों को इन आदेशों की अनुपालना कड़ाई से कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों की उल्लंघना को गंभीरता से लिया जाएगा।

सरकार ने 19 अप्रैल को ही यह आदेश जारी किए थे कि राष्ट्रीय स्तर पर दी जा रही छूट के दौरान, किताबों, एसी, कूलर, पंखे बेचने और उनकी मरम्मत की दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन, एक दिन बाद ही यह आदेश पलट दिए गए। चूंकि, किताबों की दुकानों के साथ ही एसी, कूलर व पंखों की दुकानों पर भीड़ जुटने का अंदेशा था। जिससे वायरस फैलने के आसार थे।

नया सत्र शुरू हो चुका है, इसलिए स्कूल, कॉलेज के बच्चों की भीड़ निसंदेह किताबें खरीदने के लिए जुटनी थी। गर्मी भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, इसलिए नए एसी, कूलर व पंखे खरीदने के साथ ही पुरानों की लोगों ने मरम्मत करानी है। दुकानों के खुलने से बंद बेअसर हो सकता था। इसलिए फिलहाल इन दुकानों को बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago