Categories: FaridabadPolitics

फरीदाबाद विधानसभा 86 के गांवो का अधूरा पड़ा विकास कार्य पूरा किया जाएगा । MLA नीरज शर्मा

हरियाणा के पूर्व मंत्री के सुपुत्र एवं एनआईटी-86 के विधायक नीरज शर्मा ने आज एनआईटी-86 के अंतर्गत आने वाले गांवों के विकास के लिए खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में मीटिंग ली और गांवों के विकास के मुद्दे पर चर्चा की। आज की मीटिंग में बीडीपीओ नवनीत कौर, गावों के सरपंच,ब्लॉक मेंबर,जिला परिषद उपस्थित थे।

मीटिंग के दौरान ब्लॉक समिति सदस्यों व सरपंचों ने अपने क्षेत्रों में पेंडिंग पड़े विकास कार्यों के बारे में विधायक जी को जानकारी दी। उन्होंने गांवों में ओपन जिम लगाने, सड़के, चारदीवारी करने, गलियों व नालियों को बनाने व अन्य पेंडिंग पड़े कामों के बारे में बताया। विधायक ने बताया कि सरकार ने गांवों के विकास के लिए कुछ फंड आया है, जिससे गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

फरीदाबाद विधानसभा 86 के गांवो का अधूरा पड़ा विकास कार्य पूरा किया जाएगा । MLA नीरज शर्मा

उन्होंने सभी सदस्यों से अपने-अपने गांव में कराए जाने वाले निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी मांगी ताकि बजट का पैसा उनमें बांट कर विकास कार्यों को पूरा कराया जा सके। एनआईटी-86 के विधायक ने एनआईटी-86 के सभी गांवों के सरपंचों को निर्देश देते हुए कहा कि आप अपने-अपने गांवों का एक नक्शा बनवाये जिसमें सड़क, नाली, गलियों के रास्ते और जो भी काम होने वाले उनका संपूर्ण विवरण हो

इसके साथ-साथ उन्होंने किसान खेत योजना के तहत खेतों तक बनने वाले रास्ते का एस्टीमेेट बनवाने के भी निर्देश दिए ताकि सभी गांवों का संपूर्ण विकास हो सकें।
एनआईटी-86 के सरपंच, ब्लॉक मेंबर,जिला परिषद ने बताया कि वर्ष 2014 में जब स्व. पं. शिवचरण लाल शर्मा जी चुनाव जीते थे और उनहें हरियाणा का मंत्री बनाया गया तो पंड़ित ने एनआईटी-86 के सभी गांवों व शहरों में भरपूर विकास कार्य करवाए थे। उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्याे की तस्वीर आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है।

एनआईटी विधानसभा-86 के अनेकों गांवों की गलियों में इंटरलाॅकिंग टाईलों की सड़कों का जाल, खेतों के लिए बिजली-पानी-टयूबवैल की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, प्राइमरी व मीडिल स्कूल, कालेज, गरीब कन्याओं की शादी के लिए कम्युनिटी सेंटर, बूस्टर, सीवरेज, तालाबों के जोहड़ आदि बने हुए उनके कार्यकाल की जीती-जागती तस्वीरे है जिनको एनआईटी-86 की जनता आज भी याद करती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago