मेरी सतह पर कीचड़ है और दीवारें कालिख से लिपटी हुई हैं : मैं हूँ फरीदाबाद

नमस्कार! मैं हूँ फरीदाबाद। अरे वही फरीदाबाद जिसके माथे पर स्मार्ट सिटी नाम का सरकारी ठप्पा लगा हुआ है। मैं दर्द में हूँ और आज अपने गम को बाटने के लिए आप सबको एक कहानी सुनाता हूँ। कहानी सच्ची है क्यों कि मैं अपने निज़ाम की तरह झूट नहीं बोलता।

परसों रविवार की सुबह जब तुम सब अपने अपने घरों में अलसिया रहे थे तब मैं जल रहा था। निगम कार्यालय की वो दीवारें भी चिल्ला रही थी कि कोई तो बचालो, अरे कोई तो सुनलो हमारी गुहार। पर किसी के कान में जूँ नहीं रेंगी। आज़ादी का जश्न मनाने के बाद जब मै रविवार को आराम से सो रहा था तब मैने एक आहट सुनी। कोई पहरा डाले देख रहा था, इंतज़ार कर रहा था मेरे नींद में जाने का। मेरी आँख लगते ही उस दंगाई ने अपने नापाक इरादों को अंजाम दिया। धीरे धीरे उसने मेरी ओर कदम बढ़ाए, मेरी दीवारों से टकराते उसके हाथ एक जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए तैयार थे। मैं उस अपराधी को नहीं जानता पर ये जानता हूँ की उसका मकसद क्या था।

मेरी सतह पर कीचड़ है और दीवारें कालिख से लिपटी हुई हैं : मैं हूँ फरीदाबाद

याद है मुझको वो सारे घोटाले, वो चोरियाँ, वो तमाम झूठ जो सफ़ेद पोश अफसरों और ठेकेदारों ने अपनी तिजोरियों को भरने के लिए बोले थे। सबको डर था पोल खुलने का। चिंतित थे सब यह सोचकर कि अब जल्द ही सच से पर्दा उठ जाएगा। पर रविवार की सुबह उस अपराधी की जीत हुई जिसने मेरे और मेरे अपनों के साथ बेईमानी की।

कल जब मैं आग में झुलस रहा था तब ये भी सोचा मैंने कि काश, काश मेरी टूटी सड़कों पर जमा हुआ बारिश का पानी मेरी इन जलती दीवारों को आराम दे पाता। पर ज्यादा अफ़सोस तो इस बात का है कि मेरी किस्मत में ” विकास ” का साथ नहीं। तभी तो कल मेरी दीवारों के बीच विकास कार्यों का निर्वाह करने वाले तमाम दस्तावेज़ जलकर राख हो गए।

मेरे पास अब विकास के नाम पर मेरी सतह पर लगा कीचड़ और कालिख से लिपटी दीवारें है। मैं तुम सबका बोझ ढोह रहा हूँ और उम्मीद करता हूँ कि मेरे साथ वही स्मार्ट सिटी वाला बर्ताव हो। पर परसों उस आग में झुलसने के साथ साथ मेरी उमीदें भी उस फरेब की ज्वाला में भस्मीभूत हो गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago