लॉक डाउन में पानी की किल्लत से व्याकुल हुए आम जन ।

सम्पूर्ण देश जब लॉक डाउन की जंग लड़ने के लिए खुद को घर में कैद करके बैठ गया है। ऐसे में मौसम की तपिश और चिलचिलाती धूप से बढ़ती गर्मी में पानी की खपत बढ़ना लाजमी है। ऐसे में पानी की कमी से लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है।


बड़कल विधानसभा क्षेत्र में स्थित सेक्टर 49, अचिवर्स सोसायटी में आए दिन पानी की समस्या नज़र आती है ।लेकिन अब तक टिकाऊ इंतजाम सरकार द्वारा नहीं किए गए हैं। इस समस्या को लेकर यहां के निवासियों ने कई बार शिकायत भी करी, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला । पानी की कमी यहां लोगों रोज़ परेशान कर रही है ।इन दिनों तो लॉक डाउन है घरों में रहना भी मुश्किल हो चुका है ।एक तरफ ये कहा जाता है कि बार बार हाथ धोए लेकिन बिना पानी के कैसे हाथ साफ करे ।


इस इलाके में बसे घरों में यहां तक कि अपार्टमेंट्स में भी पानी की पर्याप्त मात्रा लोगों तक नहीं पहुंच पाती है । जिस वजह से दिन प्रतिदिन परेशानी का सिल सिला बढ़ता जा रहा है । इन दिनों तो सभी घर पर है लेकिन फिर भी सरकार द्वारा लापरवाही सुधारी नहीं जा रही । गर्मियों में पानी की किल्लत होना तो आम है। ऐसे में दैनिक कार्यों में पानी का अभाव खलल डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा।


कई कई बार शिकायत करने के बावजूद किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगती। फिर आए दिन निगम के द्वार पर मटके फोड़ प्रदर्शन जारी रहता है। इसलिए जरूरत है कि कोई भीड़ भाड़ होने से पहले इस मामले को सुलझाने में कार्य किया जाए और लोगों को गर्मियों में पानी की प्रयाप्त मात्र देकर राहत पहुंचाई जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago