Categories: Crime

बाप बेटे के विचारों के मतभेद का अंजाम खूनी खेल में बदला, पिता ने हथौड़े से पीट-पीटकर की बेटे की हत्या

बाप बेटे के विचारों के मतभेद का अंजाम खूनी खेल में बदला, पिता ने हथौड़े से पीट-पीटकर की बेटे की हत्या। आजकल हर व्यक्ति के अपने अपने विचार होते हैं यही कारण है कि यह विचार कई बार परिवार में ही मतभेद का कारण बन जाते हैं।

पर मतभेद के कारण में कहासुनी और मनमुटाव तो होना लाजमी है। ऐसे में यह मतभेद किसी की हत्या करने पर उतारू हो जाए तो, अंजाम क्या हो सकता है? वह भी खासकर जब विवाद एक परिवार के बाप बेटे का होगा।

बाप बेटे के विचारों के मतभेद का अंजाम खूनी खेल में बदला, पिता ने हथौड़े से पीट-पीटकर की बेटे की हत्या

यह पूरा वाक्या घटना आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापत्तनम का है। जहां बीते बुधवार पोर्टिको में वीर राजू नाम के एक पिता ने अपने 49 वर्षीय जाला राजू नाम के बेटे की हथोड़े से पीट पीट कर हत्या कर दी। यह खूनी मंजर पेंडुरथी में उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। जब पुलिस ने यह विडियो देखा तो उनके भी होश उड़ गए।

पुलिस के अनुसार बाप बेटे के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस विषय पर दोनों के बीच जमकर बहस भी हुई थी। पिता चाहते थे कि बेटा अपनी तीनों बहनों को कुछ पैसे दे। बेटा इसके लिए राजी भी हो गया था, लेकिन वो कुछ समय मांग रहा था।

बाप और बेटे दोनों नाविक थे। बेटे ने कुछ दिन पहले ही एक अलग जगह अपना खुद का घर बनाना स्टार्ट किया था। पुलिस को शुरुआती जांच में यह बाप बेटे के बीच प्रापर्टी को लेकर उठा विवाद ही लग रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है कैसे आरोपी वीर राजू एक हथौड़ा लेकर अपने बेटे जाला राजू के करीब जाता है। वह उसके सिर पर पीछे से वार करता है। जल्द ही वहां खून की नदी बहने लगती है।

घायल बेटा वहां गिर बेहोश हो जाता है। पिता को फिर भी दया नहीं आती है और वो उसे बेरहमी से मारते रहता है। बाद में परिवार के सदस्य उसे हॉस्पिटल ले जाते हैं लेकिन बेटा दम तोड़ देता है।

इस घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। उसके ख्लाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ और मजिस्ट्रेट के सामने पेश भी किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपा रानी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद सभी एंगल से इस अपराध की जांच हो रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago